Slider

जानिये आज 13 जनवरी का इतिहास, वो महत्वपूर्ण घटनाएं जो इतिहास में दर्ज हैं  -  
  • 1559 में  एलिजाबेथ (प्रथम) इंग्लैंड की साम्राज्ञी बनी।
  • 1607 में स्पेन में राष्ट्रीय दिवालिएपन की घोषणा के बाद  ‘बैंक ऑफ जेनेवा’ का पतन हुआ।
  • 1610 में इतालवी खगोलविद, भौतिकविद एवं गणितज्ञ गैलीली गैलिलियो ने बृहस्पति के चौथे उपग्रह कैलिस्टो की खोज की।
  • 1709 में मुगल बादशाह बहादुर शाह ज़फर ने  अपने तीसरे भाई काम बख्श को हैदाराबाद में हराया।
  • 1818 में उदयपुर के राणा ने  मेवाड़ प्रांत की रक्षा के लिये ब्रिटिश सेना के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1842 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी की सेना के अधिकारी डॉ. विलियम ब्राइडन ‘आंग्ल अफ़गान युद्ध’ में जिंदा बचे रहने वाले इकलौते ब्रिटिश सदस्य रहे।
  • 1849 में अंग्रजों और सिखों के बीच चिलियनवाला में दूसरा युद्ध हुआ।
  • 1889 में असम में युवाओं ने अपनी साहित्यिक पत्रिका ‘जोनाकी का प्रकाशन शुरु किया।
  • 1910 से न्यूयॉर्क शहर में दुनिया का पहला सार्वजनिक रेडियो प्रसारण प्रारम्भ हुआ।
  • 1915 में इटली के एवेज्जानो शहर में आये विनाशकारी भूकंप में 30 हजार से अधिक लोग मारे गए।
  • 1930 में पहली बार मिकी माउस कॉमिक स्ट्रिप का प्रकाशन हुआ।
  • 1948 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाये रखने के लिये आमरण अनशन शुरू किया।
  • 1963 में टोगों के राष्ट्रपति सिलवेनस ओलिम्पियो की एक सैनिक विद्रोह में हत्या कर दी गयी।
  • 1964 में भारत के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हिंदू और मुसलमानों के बीच भयानक सांप्रदायिक दंगे हुए। जिनमें करीब 200 लोग मारे गए और 300 से ज़्यादा लोग घायल हुए।
  • 1966 में अमेरिका ने नवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1978 में नासा ने पहली अमेरिकन महिला अंतरिक्षयात्री का चयन किया।
  • 1988 में चीन के राष्ट्रपति चिंग चियांग कुमो का निधन।
  • 1993 में अमरीका और उसके सहयोगियों ने दक्षिणी इराक़ में नो फ़्लाई ज़ोन लागू करने के लिए इराक़ पर हवाई हमले की शुरूआत की।
  • 1995 में बेलारूस नाटो का 24वाँ सदस्य देश बना।
  • 2006 में परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान पर सैन्य आक्रमण से ब्रिटेन ने इन्कार किया।
  • 2007 में महिलाओं के प्रति भेदभाव दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का 37वाँ अधिवेशन न्यूयार्क में शुरू।
  • 2009 में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारुख़ अब्दुल्ला  नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष बनाए गए।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com