[TODAY छत्तीसगढ़] / नान घोटाले को लेकर राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन कर लिया गया है। गठित एसआईटी टीम का प्रमुख ईओडब्लू के आईजी एसआरपी कल्लूरीko बनाया गया है । वहीं नारायणपुर के एसपी आई कल्याण एलेसेला, एएसपी ईओडब्ल्यू मनोज खिलाड़ी, जशपुर की एएसपी उनेजा खातून अंसारी, ईओडबल्यू के डीएसपी विश्वास चंद्राकर, इओडबल्यू के डीएसपी अनिल बख्शी को टीम में शामिल किया गया है।
वहीं टीआई स्तर के अधिकारियों में सीआईडी के निरीक्षक एलएस कश्यप, एसीबी के निरीक्षक बृजेश तिवारी, एसीबी के निरीक्षक रामाकांत साहू , कांकेर के निरीक्षक मोतीलाल पटेल, ईओडबल्यू के निरीक्षक फरहान कुरैशी को टीम में शामिल किया गया है। वहीं विधि विशेषज्ञ के रूप में एनएन चतुर्वेदी को भी टीम में शामिल किया गया है। ये टीम 3 महीने में अपनी जांच पूरी करेगी। इससे पहले कैबिेनेट ने नान घोटाले की जांच के लिए एसआईटी गठन को मंजूरी दी थी।
