आज 18 दिसंबर का इतिहास जो कई घटनाओं को अपने भीतर समेटे हुए है -
1271 में मंगोल शासक कुबलई खान ने अपने साम्राज्य का नाम युआन रखा और यहीं से मंगोलिया और चीन में युआन वंश की शुरुआत हुई।
1398 में तैमूर ने सुल्तान नुसरत शाह को हराकर दिल्ली पर कब्जा किया।
1642 में समुद्री खोजी नाविक तस्मान न्यूजीलैंड की धरती पर उतरा। उसी के नाम पर न्यूजिलैंड के समीपवर्ती समुद्र को तस्मानिया समुद्र भी कहा जाता है।
1777 में अमेरिका में पहली बार नेशनल थैंक्स गिविंग डे मनाया गया।
1787 में अमेरिकी संविधान को स्वीकार करने वाला न्यू जर्सी तीसरा राज्य बना।
1799 में अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन के पार्थिव शरीर को माउंट वर्नान में दफनाया गया।
1833 में रूस का राष्ट्रीय गान ‘गॉड सेव द जार’ पहली बार गाया गया।
1839 में अमेरिका के जॉन ड्रेपर ने पहली बार किसी आकाशीय पिंड (चंद्रमा) की तस्वीर उतारी।
1849 में विलियम बांड ने टेलीस्कोप के जरिये चांद की पहली फोटोग्राफ ली।
1865 में अमेरिका में पहला मवेशी आयात कानून पारित हुआ।
1878 में अल-थानी परिवार कतर पर शासन करने वाला पहला परिवार बना।
1899 में फील्ड मार्शल लार्ड राबर्ट्स दक्षिण अफ्रीका में पहले ब्रिटिश सुप्रीम कमांडर नियुक्त किये गये।
इटली के प्रसिद्ध अविष्कारक मार्कोनी ने 1902 में पहला रेडियो स्टेशन बनाया।
1914 में ब्रिटेन ने औपचारिक रुप से मिस्र को अपना उपनिवेश घोषित किया।
1917 में सोवियत रेजीमेंट ने फिनलैंड की स्वतंत्रता की घोषणा की।
1935 में एडवर्ड बेंस चेकोस्लोवाकिया के राष्ट्रपति बने।
1938 में जर्मनी के वैज्ञानिक और रसायनशास्त्री ऑटोहैन द्वारा नाभकीय उर्जा के विश्लेषण से परमाणु युग का आरंभ हुआ।
1941 में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी सेना हांगकांग पहुंची और आम नागरियों का कत्ल करना शुरू कर दिया।
1945 में दक्षिण अमेरिकी देश उरुग्वे संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1955 में उद्योगपति विजय माल्या का जन्म हुआ।
1956 में जापान ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।
1960 में राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन हुआ।
1966 में शनि के उपग्रह एपी मैथिल्स की खोज हुई।
1969 में इंगलैंड में मृत्युदंड की सज़ा समाप्त कर दी गई।
1973 में डेवलपमेंट बैंक की स्थापना।
1988 में आॅस्ट्रेलिया ने महिला विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की हैट्रिक बनाई।
1989 में सचिन ने अपना पहला एकदिवसीय क्रिकेट मैच पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेला था।
1995 में अज्ञात विमान ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में हथियारों का जखीरा गिराया।
1997 में भारत और अमेरिका के बीच अंतरिक्ष अनुसंधान में सहयोग के लिए वाशिंगटन संधि सम्पन्न।
1999 में श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमार तुंग पर हुए जानलेवा हमले में 25 लोगों की मृत्यु तथा 100 घायल।
2002 में हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने सिपिदान और लिगितान द्वीपों पर नियंत्रण के मामले में मलेशिया के अधिकार की पुष्टि की।
2005 में कनाडा में गृह युद्ध की शुरुआत।
2007 में जापान ने इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण किया।
2008 में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल कासफल परीक्षण हुआ।
2014 में सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 का सफल प्रक्षेपण हुआ।
2015 में ब्रिटेन के कोयला खादान के लिंगले केलियरी को बंद किया गया।
2017 में राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने जीते 30 में से 29 स्वर्ण।
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें