[TODAY छत्तीसगढ़] / आज के इस भौतिक युग में यदि मनुष्य, मनुष्य के साथ अच्छा व्यवहार करना नहीं सीखेगा तो भविष्य में वह एक-दूसरे का घोर विरोधी ही होगा। उसी विरोध के कारण हर एक तरफ मानवता का गला दबाया जा रहा है। आज हर तरफ मानवता जैसे रो रही हो। ऐसे में मानव सेवा को परम धर्म मानकर ब्राम्हण युवा आयाम बिलासपुर के सदस्य बीती रात शहर की सड़कों पर उन लोगों की तलाश में निकले जिनकी तरफ आम तौर पर लोग हिकारत की नज़र से देखते हैं। ब्राम्हण युवा आयाम बिलासपुर के पदाधिकारियों, सदस्यों ने ठण्ड में ठिठुरते गरीब, असहाय और बेसहारा लोगों को ना सिर्फ गर्म कपडे बाँटें बल्कि उनके बीच पहुंचकर कुशलक्षेम भी जाना।
मानवता सबसे बड़ा धर्म है। मानवता के ही बदौलत इंसान सुख, शांति और समृद्धि को प्राप्त कर सकता हैं। मानवता को सभी धर्म और प्रांत में सामान रूप से महत्व दिया जाता हैं। वास्तव में उसी जीवन का मोल है जो पीड़ित मानवता की सेवा के लिए समर्पित हो। मानवता सिर्फ मानव तक सीमित नहीं है। इस धरा पर उत्पन्न सभी जीवों पर यह लागू होता है। यक़ीनन इसी उद्देश्य को मानकर ब्राम्हण युवा आयाम बिलासपुर ने गुरुवार को दान शिविर लगया जिसमें संस्था के लोगों ने नए-पुराने स्वेटर, जैकेट, गर्म चादर , कंबल , शाल का वितरण गरीब, असहाय और बेसहारा लोगों को किया। इतना ही नहीं संस्था के सदस्यों ने बृहस्पति बाज़ार, पुराना बस स्टेण्ड और रेलवे स्टेशन पहुंचकर गर्म कपड़ों का वितरण किया ताकि इस ठण्ड में इंसान और मानवता ठिठुरने से बच जाए।
[TODAY छत्तीसगढ़] / पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव समिति के पदाधिकारी डाॅ.चरणदास महंत गुरुवार को बिलासपुर पहुंचे। विधानसभा चुनाव के बाद निजी प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे महंत ने छत्तीसगढ़ में बहुमत के साथ सरकार बनने का दावा किया, उन्होंने कहा राज्य की जनता ने इस बार जनादेश कांग्रेस के पक्ष में दिया है जिसकी औपचारिक घोषणा होना शेष है। उन्होंने खुद के अलावा कांग्रेस में पांच अन्य दावेदार मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल होना स्वीकार किया है लेकिन अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान को लेना है ।
बिलासपुर में पत्रकारों से डॉ. चरणदास महंत ने बातचीत करते हुए कहा की इस बार लोकतंत्र के महाउत्सव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है । उन्हें विश्वास है की इस बार मतदाताओं ने सरकार के खिलाफ जनादेश दिया है। भाजपा की तमाम कोशिशें, झूठे प्रचार और प्रशासनिक हथकंडे इस बार काम नहीं आये। पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री डाॅ.चरणदास महंत ने कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आम जनता के भरोसे और उम्मीदों पर खरी उतरेगी। चुनाव में किये गए वायदों को हर सम्भव पूरा किया जाएगा। उन्होंने बड़े ही विश्वास के साथ कहा अब केवल औपचारिक घोषणा का इंतज़ार है, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार जनता के आशीर्वाद से पूरे बहुमत के साथ बन रही है। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ का हर वर्ग भाजपा शासन से त्रस्त हो चुका था, चुनाव के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर माहौल देखने को मिला। उन्होंने धान मंडियों में धान की आवक कम होने का उदाहरण देते हुए कहा की किसान अभी मंडियों में धान नहीं ले जा रहा है, कांग्रेस की सरकार बनते ही मंडियों में धान पहुँचने लगेगा। किसान का भरोसा कांग्रेस के पक्ष में है, सत्ता की कुर्सी पर बैठते ही कांग्रेस सबसे पहले किसानों के भरोसे पर खरा उतरेगी।
राज्य में जोगी कांग्रेस की स्थिति पर हुए सवाल का जवाब महंत ने बड़े मजाकिया अंदाज में दिया, उन्होंने कहा जोगी को एकाध सीट से ज्यादा नहीं मिलनी हैं और उन्हें उतने पर ही संतोष करना चाहिए। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री कौन होगा के सवाल पर महंत मुस्कुराते हुए बोले उस दौड़ में वे खुद शामिल हैं। उनके अलावा चार-पांच और दावेदार हैं। ये कहते हुए महंत आगे के सफर पर निकल पड़े।
देश और दुनिया के इतिहास में 23 नवंबर1165 में पोप एलेक्जेंडर तृतीय निर्वासन के बाद रोम वापस लौटे।
1744 में ब्रिटिश प्रधानमंत्री जान कार्टरे ने इस्तीफा दिया।
1873 में वियतनाम की राजधानी हनोई पर फ़्रांस के सैनिकों का अधिकार हो गया।
1890 में इटली में आम चुनाव हुये।
1892 में लोमानी कांगो के युद्ध में बेल्जियम ने अरब को हराया।
1904 में अमेरिका के सेंट लुईस में तीसरे ओलंपिक खेलों का समापन।
1923 में जर्मनी की गुस्ताव स्ट्रेसीमैन की गठबंधन सरकार का पतन हो गया।
1946 में वियतनाम के हैफ्योंग शहर में फ्रांसीसी नौसेना के जहाज में लगी भीषण आग, छह हजार लोगों की मौत।
1983 में भारत में पहली बार राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ।
1984 में लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से क़रीब एक हज़ार लोग फंस गए थे।
1996 में इथियोपिया के एक अपहृत विमान का ईंधन समाप्त होने पर वो हिंद महासागर में जा गिरा. इस विमान में चालक दल सहित कुल 175 लोग सवार थे जिनमें से कम से कम 100 लोग मारे गए।
1997 में साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता निराद सी चौधरी ने अपने जीवन के 100 वर्ष पूरे किये।
2002 में जी-20 की बैठक नई दिल्ली में शुरू।
2006 में अमेरिका ने रूस की जेट निर्माण कम्पनी सुखोई से प्रतिबंध हटाया।
2007 में ऑस्ट्रेलिया में हुए चुनाव में लेबर पार्टी की जीत हुई।
2009 में फिलीपींन्स में 32 मीडियाकर्मियों की हत्या।
1897 में भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान नीरद चन्द्र चौधरी का जन्म हुआ।
1914 में हिन्दी दशक के प्रमुख यशस्वी कथाकार कृश्न चन्दर का जन्म हुआ।
1922 में डोनाल्ड टेनंट, अमेरिकी विज्ञापन एजेंसी के कार्यकारी का जन्म हुआ।
1926 में आध्यात्मिक गुरू साई बाबा का जन्म हुआ।
1930 में प्रसिद्ध पाश्र्वगायिका गीता दत्त का जन्म हुआ
1912 में क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार तथा पत्रकार सखाराम गणेश देउसकर का निधन हुआ।
1937 में वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का निधन हुआ।
1976 में फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कलाविद आंद्रे मैलरो का निधन हुआ।
1977 में संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान् साथ ही आर्य समाज के नेता के रूप में प्रसिद्ध प्रकाशवीर शास्त्री का निधन हुआ।
1990 में 20वीं सदी के सबसे महान् लेखकों में शुमार रोल्ड डाॅल का निधन हुआ।