[TODAY छत्तीसगढ़ ] / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पार्टी के प्रचारक मनीष तिवारी ने केंद्र सरकार पर दावे के साथ आरोप लगाया की पिछले साढ़े चार साल में मोदी की सरकार ने अलग-अलग टेक्स के जरिये 11 लाख करोड़ रूपये अपनी तिजोरी में डाले, जनता की जेब पर डाका डालकर अपनी और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने वाली सरकार ने इस दीवाली तो जनता का जैसे दीवाला ही निकालकर रख दिया। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के दाम ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। जब कांग्रेस ने सत्ता छोड़ी तब रसोई गैस की कीमत 450 रूपये थी, आज रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1 हजार रुपये पहुँच गई है।
चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे मनीष तिवारी ने सोमवार को रायपुर स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत की, उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोपों के तीर केंद्र की मोदी शासित सरकार पर छोड़े और कहा की कुछ उद्योगपतियों की सरकार ने आम जनता को केवल सपने बेचे, बेरोजगारों से पकौड़े तलवाये और टैक्स पर टैक्स लगाकर जनता की जेब पर डाका डाला। उन्होंने दावे के साथ कहा की मोदी सरकार ने 11 लाख करोड़ रूपये टैक्स के जरिये मिली रकम को अपनी तिजोरी में डाल लिया। उन्होंने मँहगारी, बेरोजगारी, भ्रस्टाचार के मुद्दे पर भी काफी कुछ कहा। उन्होंने सीबीआई के डायरेक्टर को हटाने और आरबीआई के गर्वनर रघुराम राजन को हटाये जाने को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि पिछले 53 महीने में सबसे दुर्भाग्य की बात ये रही की कोई भी भाजपा से सीधे सवाल पूछते ही देशद्रोही करार दे दिया जाता रहा। आज भी लोग भाजपा की गलत नीतियों पर खुलकर सवाल पूछने से डरते हैं। उन्होंने कहा देश में किसान आत्महत्या कर रहें हैं, उनके प्रति सरकार का रवैया ठीक नहीं है। इन पिछले सालों में 13 सौ 44 किसानों ने आत्महत्या कर ली है।
चुनावी शोर शराबे में इन दिनों राम मंदिर का मुद्दा एक बार फिर से भाजपा की टूटती उम्मीदों की आस है, मनीष तिवारी ने कहा कि इनका विश्वास न तो राम मंदिर बनाने में है और न ही राम पर है भाजपा का विश्वास सिर्फ राम के नाम पर है राजनीति करना और वोट बटोरना है। उन्होंने बड़े ही विश्वास के साथ कहा की छत्तीसगढ़ समेत सभी पांच राज्यों में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।
भारत और विश्व के इतिहास में 05 नवंबर की प्रमुख घटनाएं -
1556- पानीपत के दूसरे युद्ध में मुगल शासक अकबर ने हेमू को हराया।
1630- स्पेन और इंगलैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
1639- मैसाच्युसेट्स में पहले डाकघर की स्थापना।
1678- जर्मनी की विशेष सेना ब्रैंडनबर्गर्स ने स्वीडन में ग्रीफ्सवाल्ड शहर पर कब्जा जमाया।
1725- स्पेन और आस्ट्रिया ने गुप्त समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1811- स्पेन के खिलाफ मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर का प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष।
1854- क्रीमियन के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांस की संयुक्त सेना ने इकेरमान में रूसी सेना को पराजित किया।
1870 - बंगाल में स्वराज पार्टी के संस्थापक राजनीतिज्ञ चितरंजन दास का जन्म।
1872- उल्येसेस एस ग्रांट अमेरिका के दूसरी बार राष्ट्रपति निर्वाचित।
1920- इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की स्थापना।
1930- अमेरिका के महान साहित्यकार सिन्क्लेयर लेविस को उनकी कृति ‘बाबित्त’ के लिये साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।
1945- भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए) के कैदियों के मामलों की सुनवाई लाल किले में शुरू हुई।
1951- अमेरिका ने नवादा परमाणु परीक्षण केंद्र में ने परीक्षण किया।
1961- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू अमेरिका यात्रा पर न्यूयार्क पहुंचे।
1976- सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।








