[TODAY छत्तीसगढ़ ] / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह ने आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक राज बब्बर के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने नक्सलियों को 'क्रांति के लिए निकले लोग' बताया।रमन सिंह ने साफ़ कहा कि कांग्रेस की यही सोच है, उन्हें नक्सली क्रांतिकारी नज़र आते हैं। नक्सलवाद और आतंकवाद एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कांग्रेस के नेता राज बब्बर चुनाव के समय छत्तीसगढ़ आकर राजनीतिक लाभ के लिए ऐसी बात कर रहे हैं जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा की निर्दोष ग्रामीणों का कत्लेआम करने वाले, बन्दुक के दम पर आतंक मचाने वाले कौन से क्रांतिकारी हैं। बता दें कि शनिवार को चुनावी प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे कांग्रेस के स्टार प्रचारक राज बब्बर ने राजधानी रायपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स के दौरान नक्सलियों को 'क्रांति के लिए निकले लोग' बताया था। https://youtu.be/bvjUFm43gkw [इस लिंक को क्लिक करें और सुने राजबब्बर का बयान]

