Slider

[TODAY छत्तीसगढ़ ] /  राज्य के महासमुंद जिले की पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। महासमुंद पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने अंतर्राज्यीय पारधी चोर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर बीस से अधिक चोरी की वारदात का खुलासा किया है। दीपावली के पहले महासमुंद पुलिस की इस कारवाही को बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा हैं। पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने पारधी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।  
त्योहारी भीड़ भाड़ के मद्देनज़र बाज़ार में चोरी और उठाईगिरी जैसी वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में महासमुंद पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने के साथ-साथ सुरक्षा के कई इंतज़ामात किये हैं। जिले की पुलिस पिछले कुछ समय से चोरी की बढ़ती वारदात को लेकर चिंतित थी। महासमुंद पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से कुछ संदिग्धों के संबंध में जानकारी मिली, सुचना के बाद सक्रिय हुई टीम के हाथ चार लोग लगे। पकडे गए लोगों से पूछताछ में पता चला की वे अंतराज्यीय पारधी गिरोह के सदस्य हैं।  मामले का खुलासा करते हुए एसपी संतोष सिंह ने बताया कि पकडे गए चारों व्यक्तियों का पारधी गिरोह से संबंध है।  ये लोग पिछले तीन साल से महासमुंद और बलौदाबाजार जिले मेें 20 छोटी-बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 34 तोला सोना और साढ़े 4 किलो चांदी के आभूषण बरामद किये है। पुलिस की माने तो अभी 14 तोला सोना पकडे गए आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किया जाना है।  आरोपियो के पास से बरामद जेवरातों की कीमत करीब 26 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही  है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों का एक साथी फरार बताया जा रहा है। पकडे गए आरोपियों में  4 ग्राम रोहसी जिला बलौदाबाजार और फरार एक आरोपी दुर्ग का निवासी है। 
[TODAY छत्तीसगढ़ ] /  शनिवार की शाम रायपुर में तीन लड़कियां छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की चपेट में आ गयी। ट्रेन की चपेट में आई तीनों लड़कियां बुरी तरह जख्मी है, जिसमें एक युवती की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई । घायल लड़कियों को जीआरपी की मदद से अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका  उपचार जारी है। ट्रेन हादसे का शिकार बनी लड़कियों का उपचार कर रहे चिकित्सक फिलहाल कुछ भी कहने बच रहे हैं। घटना डब्ल्यूआरएस कालोनी के पास की है।
 रेलवे सूत्रों के मुताबिक़ बिलासपुर से अमृतसर जा रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस शाम 4 बजकर 38 मिनट पर डब्लूआरएस कालोनी के पास से गुजर रही थी, इसी बीच ट्रेन की चपेट में तीन लडकियां आ गई। हालांकि पटरी पर लड़कियों को दूर से देख पायलट ने ट्रेन रोकने की पूरी कोशिश की। बताया जा रहा है की ट्रेन की रफ्तार पर पायलट काफी हद तक नियंत्रण पा चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। इस मामले में पुलिस और जीआरपी की जांच के बाद खुलासा हो सकेगा की सामने से आ रही ट्रेन को देखकर भी पटरियों पर क्यों चलती रहीं युवतियां ? पुलिस घायल युवतियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। 
[TODAY छत्तीसगढ़ ] /   'मोर संग चलव गा... मोर संग चलव गए' ये गीत, वो आवाज हमेशा छत्तीसगढ़िया दिलों में रहेगी।  'छत्तीसगढ़ में सांस्कृतिक जागरण की एक नयी यात्रा की शुरुआत करने वाले प्रदेश के जनकवि लक्ष्मण मस्तुरिया का शनिवार की सुबह 11 बजे निधन हो गया। बताया जा रहा है कि आज उनके सीने में अचानक दर्द उठा,  उन्हें अस्पताल ले ही जाया जा रहा था की रास्ते में लक्ष्मण सभी को अलविदा कह गए। वे पिछले कुछ दिनों से वायरल से पीड़ित थे |
लक्ष्मण मस्तुरिया जनकवि होने के साथ ही साथ वर्तमान में राजकुमार कॉलेज रायपुर में प्रोफेसर थे, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी की माटी में 7 जून 1949  को जन्मे लक्ष्मण महज बाईस साल की उम्र में प्रसिद्ध सांस्कृतिक-संस्था ‘चंदैनी गोंदा ‘ के मुख्य गायक बन चुके थे, रामचंद्र देशमुख इसके संस्थापक थे उन्होंने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक-पहचान को और आंचलिक-स्वाभिमान को देश और दुनिया के सामने लाने के लिए लोक-कलाकारों और कवियों को एक छत के नीचे लाकर दुर्ग जिले के अपने गाँव बघेरा में इसकी बुनियाद रखी | मस्तुरिया की प्रकाशित पुस्तकें - हमू बेटा भुइयां के, गंवई गंगा, धुनही बंसुरिया, माटी कहे कुम्हार से जैसी कई पुस्तके लक्ष्मण मस्तुरिया ने लिखी है। 
 [TODAY छत्तीसगढ़ ] /   चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे कांग्रेस के स्टार प्रचारक राजबब्बर ने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर सीधा निशाना साधा। रायपुर पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में राजबब्बर ने कहा की छत्तीसगढ़ में 15 साल में डॉक्टर की सरकार है लेकिन जनता सत्ता के डॉक्टर से बेहतर इलाज पाने से वंचित रही। उन्होंने रमन सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा की राज्य की बीमार जनता बाबाओं को बुलाकर जब इलाज करवा लेती है तो डाकटर साहब की क्या जरूरत। उन्होंने छत्तीसगढ़ में बदलाव की होने की बात बड़े ही आत्मविश्वास से कही। राजबब्बर ने ना सर छत्तीसगढ़ बल्कि दूसरे प्रदेश में भी इस बार सत्ता परिवर्तन की बात कही, उन्होंने कहा आम जनता भाजपा की शासन व्यवस्था से अब त्रस्त हो चुकी है। राजबब्बर ने आज कई चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और आम मतदाता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।  
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ऐसा प्रदेश है जहां के मुख्यमंत्री खुद डॉक्टर है लेकिन प्रदेश की जनता को उन्होंने बीमार कर दिया है। 21 राज्यों का सर्वे आया जिसमें छत्तीसगढ़ 20वें स्थान पर रहा, ये इसका दुर्भाग्य है। उन्होंने कहा कि रमन सिंह काबिल डॉक्टर नहीं है। यहां की स्वास्थ्य सेवा को उन्होंने तहस नहस कर दिया। छत्तीसगढ़ की जनता गरीब है और गरीबों के लिए यहां नि:शुल्क कैंसर का अस्पताल बनाया गया था लेकिन वहां उपचार होता नहीं और गरीब दर-दर भटकते रहते हैं। सरकारी अस्पतालों का हालात ये है कि महिलाएं नसबंदी कराती हैं तो उन्हें मौत मिलती है। आंखों का ऑपरेशन होता है तो आदमी अंधा हो जाता है। यहां 170 लोगों की किडनी फेल हो जाती है और स्वास्थ्य मंत्री कहते हैं कि किडनी फेल नहीं हुई है, यहां की पानी प्रदूषित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की जनता से गुहार कर रही है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश आईसीयू में है, इसे मुक्त कराइएं। राज्य के सरकारी अस्पताल में डॉ. और स्टाफ की कमी क्यों है। 1379 पदों की जरूरत है लेकिन अभी लगभग 5 सौ पद खाली है। बस्तर में जवानों के उपचार के लिए इन 15 सालों में भी कुछ नहीं हुआ। 6 मेडिकल कॉलेजों में 621 पद खाली हैं। इन सभी पदों में रोजगार मिलता लेकिन आज तक रोजगार नहीं मिला।
 उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर, कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव इन दिनों छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। ये सभी नेता अलग-अलग जगहों में आयोजित कार्यक्रमों के जरिये कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहें हैं।  की अपील कर रहे हैं।  एआईसीसी प्रवक्ता रागिनी नायक आज कई कार्यक्रमों के बाद कल 4 नवंबर रविवार को सुबह 10 बजे रायपुर से गिदर्री खुज्जी विधानसभा जाएंगी। राजनांदगांव में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद राजनांदगांव से रायपुर लौटेंगी और शाम 7.40 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। 
O छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 4 नवम्बर को रायपुर आएंगे। इस दौरान वे एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे | पार्टी सूत्रों की माने तो 9 नवम्बर को प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस प्रवाद के दौरान वे जगदलपुर में चुनावी सभा के जरिये पार्टी प्रत्याशियों के लिए मतदान करने की अपील  जनता से करेंगे। 
O रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रदेश के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने सघन जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। वे अपने विधानसभा क्षेत्र की श्रमिक बस्तियों से लेकर माध्यम वर्गीय परिवार के घर तक दस्तक दे रहें हैं। बृजमोहन अग्रवाल लोगों से हाथ जोड़कर क्षेत्र के विकास क्रम में निरंतरता बनाए रखने के लिए जीत का आशीर्वाद मांग रहें हैं । जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा अपने विधायक बृजमोहन अग्रवाल का जोरदार स्वागत किया जा रहा है ।
O जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की टिकट से रायपुर उत्तर विभानसभा सीट पर नया पेंच फंसता दिख रहा है।  चुनाव मैदान में निर्णायक उम्मीदवार कौन होंगा अमर गिडवानी या नितिन भंसाली इसको लेकर चर्चा का बाज़ार गर्म है क्योंकि दोनों ने ही बी-फार्म भर दिया है। सूत्रों की माने तो पार्टी प्रमुख अजीत जोगी दोनों नाम में भंसाली को प्राथमिकता दे सकते हैं। 
O "मेरा घर भाजपा का घर" की शुरूआत आज मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अपने निवास व्हीआईपी रोड़ स्थित मौलश्री विहार में पार्टी का झंड़ा गाड़कर कर दी है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इसकी शुरूआत कर भाजपा अपने समर्थकों यह संदेश देना चाहती है कि यह झंड़ा जिसके घर में दिखेगा वह भाजपा का घर होगा। 
O जनता कांग्रेस और बसपा का गठनबंधन होने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावाती का दौरा कार्यक्रम इन दिनों छत्तीसगढ़  में चल रहा है। विधानसभा चुनाव में मतदान की तारिखों को नजदीक आता देख सियासी पार्टियों के स्टार प्रचारक छत्तीसगढ़ के प्रवास पर हैं। इस क्रम में आज बसपा सुप्रीमों मायावती छत्तीसगढ़ में रहेंगी। मायावती रविवार को अकलतरा विधानसभा और अंबिकापुर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी । इस दौरान बसपा से राज्यसभा सांसद संतीश चंद्र मिश्रा भी मायावती के साथ होंगे।  
O रायपुर रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट अनुराग मीणा के निर्देशन में एक बड़ी कार्रवाई से टिकट दलालों में हड़कंप मचा हुआ है।  रायपुर के बैजनाथपारा स्थित अली ब्रदर्स टूर एंड ट्रेवल्स और श्रीनगर स्थित सोमी टूर एंड ट्रेवल्स में ये छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. इस कार्रवाई में दो दलालों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें अली ब्रदर्स टूर एंड ट्रेवल्स के सैय्यद इरफान अली और सोमी टूर एंड ट्रेवल्स के कपिल गोहिया शामिल हैं। इसमें आरोपी इरफान के पास से 63 अनाधिकृत बुक की गई टिकटें जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 23 हजार रुपए है. वहीं सोमी टूर एंड ट्रेवल्स से लगभग 150 तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकटों के साथ अधिकृत एजेंट आईडी से बुक की गई टिकटें भी शामिल है जिसे दलाल ने ज्यादा कीमतों में यात्रियों को बेचा था. 
आज 3 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1394 - फ्रांस के सम्राट चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियाें को फ्रांस से बाहर खदेड़ दिया।
1493 - क्रिस्टोफर कोलंबस ने डोमिनिका द्वीप की खोज की।
1655 - इंग्लैंड और फ्रांस ने सैन्य और आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
1762 - ब्रिटेन और स्पेन के बीच पेरिस की संधि हुई।
1796 - जॉन एडम्स अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गये।
1857 - नानाराव की मथुरा स्थित संपत्ति को ध्वस्त करने के लिये के आदेश-
1869 - कनाडा में हैमिल्टन फुटबाॅल क्लब अस्तित्व में आया।
1903 - पनामा को कोलंबिया से आजादी मिली।
1938 - ‘असम हिन्दी प्रचार समिति’ नामक एक संस्था कायम की गई।
1948 - भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया।
1958 - तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1962 - चीन के हमले के मद्देनजर भारत में गोल्ड बाॅन्ड स्कीम की घाेषणा की गयी।
1984 - भारत में सिख विरोधी दंगों में तीन हजार से ज्यादा लोग मारे गए।
1988 - वायु सेना ने आगरा से एक पैराशूट बटालियन समूह को लिया।
भारतीय सशस्त्र सेना ने मालदीव में हुए एक सैन्य विद्रोह को दबाने में वहाँ की सरकार की सहायता के लिए एक अभियान शुरू किया।
1997 - जी-15 समूह का सातवां शिखर सम्मेलन कुआलालम्पुर में प्रारम्भ।
2000 - भारत सरकार द्वारा डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिये शुरू की गयी।
2001 - अमेरिका ने लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
2002 - नखोम पाथोम की बैठक में लिट्टे ने राजनीति की मुख्य धारा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।
2003 - पाकिस्तान और चीन के बीच बीजिंग में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर।
2006 - भारत बेल्जियम के साथ सामाजिक सुरक्षा गारंटी पर समझौता हुआ।
2007 - पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की प्रमुख बेनजीर भुट्टो को उनके घर में नजरबन्द किया गया।
पाकिस्तान में परवेज मुशर्रफ ने संविधान को रद्द कर और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हटाकर आपातकाल की घोषणा की।
2008 - यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी उधारी दरों में 0.5 प्रतिशत की कमी की।
2011 - फ्रांस के कैन्स में जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ जिसमें यूरोजोन ऋण संकट पर चर्चा की गई।
2014 - अमेरिका में आतंकवादी हमले में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर गिराये जाने के 13 साल बाद उसी जगह पर एक वर्ल्ड ट्रेड सेंटर खोला गया।
आज 3  नवम्बर को जन्मे व्यक्ति 
1976 - मानवजीत सिंह संधू - भारतीय निशानेबाज़ हैं, जो मुख्यत: ट्रेप शूटिंग के लिए जाने जाते हैं।
1933 - अमर्त्य सेन - अर्थशास्त्री
1937 - लक्ष्मीकांत - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार।
1906 - पृथ्वीराज कपूर - हिंदी फ़िल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष, जिन्होंने मुम्बई में 'पृथ्वी थिएटर' स्थापित किया।
1688 - सवाई जयसिंह - आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा था।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com