Slider

[TODAY छत्तीसगढ़ ] / समग्र ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों हेतु परिचय, परिवार-मिलन एवं सम्मान-समाहरोह का प्रदेश स्तरीय आयोजन 21 अक्टूबर 2018 रविवार को बिलासपुर में किया जा रहा है। इस गरिमामय आयोजन के लिए पंजीयन दिनांक 30/09/18 से 14 अक्टूबर 2018 तक किया जायेगा। आयोजनकर्ताओं ने बताया की समस्त ब्राह्मण समाज (सरयूपारी,कान्यकुब्ज,मारवाड़ी,मैथली आदि) परिवारों के विवाह योग्य युवक-युवतियों का वैवाहिक परिचय,परिवार मिलन एवं समाज को गौरान्वित करने वाले विभूतियों का सम्मान प्रदेश स्तर पर किया जायेगा जिसकी तैयारियां आरम्भ कर दी गईं हैं। युवक युवती परिचय हेतु पंजीयन शुल्क 251  रुपये निर्धारित किया गया है। 
बताया जा रहा है की इस अवसर पर एक पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा जिसमें युवक -युवतियों की शिक्षा,पेशा,एवं ब्राह्मण प्रकार के अनुसार जानकारी उपलब्ध होगी। मुस्कान भवन सत्या सर्विशेस के पास सीपत रोड सरकंडा बिलासपुर में 21 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में विधवा, तलाकशुदा, आदि भी पुनर्विवाह हेतु पंजीयन करा सकते है। कार्यक्रम सुबह 11  बजे से शाम साढ़े 4  बजे तक होगा। ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के संबंध में और अधिक जानकारी के लिए इच्छुक ब्राह्मण इनसे सम्पर्क कर सकते हैं। पंजीयन हेतु संपर्क करे- अनिल तिवारी मो. 94255 30146, संजय शर्मा मो.94241 74447, अरुण चौबे मो.97542 11397, रविन्द्र उपाध्याय मो.95755 45634, रतिन्द्र उपाध्याय- 93008 83251.
           इसके पूर्व ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा नवरात्री के पावन अवसर पर सर्व ब्राह्मण परिवारों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमे सर्व ब्राह्मण परिवार के सदस्य भाग ले सकते है। प्रतियोगिता इस प्रकार है (1) चित्रकला (2) निबंध (3) रंगोली (4)डांस (5)मेहंदी (6) व्यंजन  (7) फोटोग्राफी
 प्रतियोगिता क्रमांक- 1,2,4 एवं 4 दो वर्गों में आयोजित है पहला वर्ग में 16 वर्ष तक के आयु वर्ग के लिए एवं दूसरा वर्ग 16 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग वालो के लिए। प्रतियोगिता क्रमांक- 5,6 एवं 7 केवल एक वर्ग में आयोजित होगा जिसमें 16 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते है। चित्रकला, निबंध, रंगोली, मेहंदी एवं व्यंजन प्रतियोगिता के लिए 30 रूपए शुल्क रखा गया है। फोटोग्राफी एवं डांस प्रतियोगिता के लिए 50 रूपए शुल्क रखा गया है। ये आयोजन भी मुस्कान भवन सरकंडा में होगा जिसकी तारिख 14  अक्टूबर सुबह 11  बजे से तय की गई है। 
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक ब्राह्मण जन निचे दिए गए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। पं.ज्योतिन्द्र उपाध्याय मो-8770561466, पं.उदयन शर्मा-7987925653, पं.विराज तिवारी- 7987145378,पं. प्रशांत गौरहा- 8982140024, कंचन पाण्डेय- 7000601037, मेघा तिवारी-  7583011172 
                                                                    --------------- 
 [TODAY छत्तीसगढ़ ] / जगत जननी माँ जगदम्बा को इस बार भक्त विशेष साज-सज्जा और आकर्षक रूप में देख पाएंगे। मसानगंज स्थित नवयुवक दुर्गोत्सव समिति इस वर्ष अपनी स्थापना के पचास बरस पुरे कर रही है। इस ख़ास अवसर पर माँ दुर्गा के  भक्त आकर्षक पंडाल बनवा रहें हैं। नवयुवक दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष विकास अग्रवाल की माने तो पंडाल की बाहरी बनावट काफी सुनहरी होगी वहीँ भीतरी हिस्सा शीशे का बना होगा। माँ दुर्गा का पंडाल शीश महल की तर्ज पर बनाया जा रहा है। पंडाल की साज-सज्जा के लिए अधिकाँश सामान कोलकाता और दिल्ली से मंगवाया है। नवरात्रि का पर्व हिन्दू आस्था का सबसे बड़ा पर्व है। माँ के भक्त नौ दिन तक माँ की विशेष आराधना करते हैं। 
यहां ये बताना लाजमी होगा की नवयुवक दुर्गोत्सव समिति प्रत्येक वर्ष माँ जगदम्बा की मूर्ति और पंडाल की साज-सज्जा पर विशेष ध्यान देती रही है। शहर भर में विराजित माँ दुर्गा की प्रतिमाओं और पंडालों की सजावट से भिन्न होती है मसानगंज की देवी प्रतिमा और पंडाल। पंडाल सजावट में कलाकारों को नवयुवक दुर्गोत्सव समिति के विकास अग्रवाल,रंजन दीक्षित,सोनू वर्मा, राकेश मिश्रा, अजय पांडेय, मंटू दीक्षित और बबलू गुप्ता समेत अन्य सदस्यों का सहयोग सराहनीय है। आयोजन समिति का मानना है की इस वर्ष माँ दुर्गा के भक्त अपना प्रतिबिम्ब भी आकर्षक पंडाल में देख पाएंगे जो आकर्षण का बड़ा केंद्र होगा।
                                                                           -----------       
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com