Slider

बस कुछ घंटो का इंतज़ार, 90 सीटों के लिए मतों की गिनती सुबह 8 बजे से

सुबह 9 बजे से मतगणना को लेकर रूझान आने शुरू हो जाएंगे, और फिर दोपहर तक नई सरकार को लेकर स्थिति भी साफ हो जाएगी।


 रायपुर ।  TODAY छत्तीसगढ़  /  विधानसभा चुनाव 2023  के नतीजे कल रविवार को सुबह 11 बजे से आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर तक साफ हो जाएगा कि छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार बनेगी। इन सबके बीच प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस, और भाजपा ने मतगणना और बाद की परिस्थितियों को लेकर रणनीति भी बनाई है। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

प्रदेश की 90 सीटों के लिए मतों की गिनती सुबह 8 बजे से से शुरू होगी। पहले डाक मत। पत्रों की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम में मतों की गणना शुरू हो जाएगी। चुनाव आयोग ने जल्द से जल्द परिणाम घोषित करने के लिए अतिरिक्त टेबल लगाए हैं। 14 से लेकर 21 टेबल लगाए गए हैं। 

बताया गया कि प्रदेश के छह विधानसभा पंडरिया, कवर्धा, सारंगढ़, बिलाईगढ़, कसडोल, और भरतपुर-सोनहत में अतिरिक्त टेबल लगाए गए हैं। इन सीटों पर पहले नतीजे देरी से आते थे, लेकिन इस बार यहां भी बाकी विधानसभा सीटों की तरह अपेक्षाकृत जल्द नतीजे आ जाएंगे। जानकारों का मानना है कि सुबह 9 बजे से मतगणना को लेकर रूझान आने शुरू हो जाएंगे, और फिर दोपहर तक नई सरकार को लेकर स्थिति भी साफ हो जाएगी।

एक्जिट पोल में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर बताई गई है। यही वजह है कि दोनों ही दलों ने चुनाव नतीजे को लेकर रणनीति बनाई है। कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने विजयी प्रत्याशियों को सर्टिफिकेट लेकर तुरंत राजधानी पहुंचने को लेकर अभी से हिदायत दी है। 

000000000000000

                                                आप अपने क्षेत्र का समाचार, जानकारी और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों के बारे में हमें इस (9111607770वाट्सअप नंबर पर सीधे भेज सकते हैं । जानकारी और समाचार को अवलोकन पश्चात TCG NEWS पर प्रमुखता से प्रकाशित किया जायेगा । 

आप यहाँ क्लिक करके सीधे वाट्सअप नंबर पर भी पहुँच सकते हैं और प्रकाशन योग्य सामग्री भेज सकते हैं। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com