Slider

40 घंटे की मशक्कत के बाद व्हेल के बच्चे को वापस समुद्र में धकेला गया

 


मुंबई । 
TODAY छत्तीसगढ़  /  महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में गणपतिपुले के तट पर फंसे 35 फुट लंबे व्हेल के बच्चे को 40 घंटे की मशक्कत के बाद बुधवार को वापस समुद्र में धकेल दिया गया, जिससे वहां मौजूद पर्यटक और स्थानीय लोग खुश हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि करीब चार टन वजनी व्हेल का बच्चा सोमवार को तट पर आ गया था और कम ज्वार के कारण समुद्र तट के पास रेत में फंस गया था।

उन्होंने बताया कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने संघर्ष कर रहे व्हेल को देखा और रत्नागिरी पुलिस, तटरक्षक बल सहित अन्य अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसके परिणामस्वरूप बचाव अभियान चलाया गया। अधिकारी ने बताया कि व्हेल के बच्चे को समुद्र की गहराई तक पहुंचाने के लिए अग्निशमन दल, पुलिस और स्थानीय लोगों ने प्रयास किए, लेकिन शुरुआत में वे सफल नहीं सकें। इस दौरान पशु चिकित्सकों की एक टीम भी मौके पर मौजूद थी और व्हेल को जीवित रखने के लिए उसे तरल पदार्थ दे रही थी। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com