Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी चलाती है सौभाग्य फाउण्डेशन की पल्लवी पाण्डेय

 TODAY छत्तीसगढ़  /  रायपुर / संस्था सौभाग्य फाउण्डेशन विगत कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है जिसके अंतर्गत प्रतिवर्ष जनमानस के बीच जाकर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाता है । पेंशन बाड़ा परिक्षेत्र में आयोजित वृक्षारोपण अभियान में संस्था की अध्यक्ष पल्लवी पाण्डेय ने बताया कि इसका उद्देश्य न सिर्फ प्रकृति को संरक्षित करना है वरन यह भी प्रयास रहता है कि हर आयु वर्ग इसकी उपयोगिता को समझ कर अपनी महती भूमिका  निभाए। 
आपको बता दें कि सौभाग्य फाउण्डेशन संस्था पिछले कई सालों से पर्यावरण संरक्षण को लेकर समय समय पर जागरूकता अभियान भी चलाती है। आज जहाँ विकास की नीव रखने के लिए लगातार पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ हो रहा है ऐसे में संस्था की अध्यक्ष पल्लवी पांडेय और उनकी टीम प्रकृति के साथ पर्यावरण बचाने की दिशा में काम कर रही है। इस आयोजन में संस्था की संरक्षिका श्रीमती रश्मि शर्मा जी वरिष्ठ सदस्य अमित शर्मा सिद्धांत शर्मा रवि शर्मा एवं दिनेश कुमार सहित उक्त क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा