Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...
2007 में ब्रायन लारा ने  एक दिवसीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया।
आज 21 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –
1451 में  लोदी राजवंश का संस्थापक बहलोल खां लोदी दिल्ली का शासक बना।
1526 में मुगल साम्राज्य का शासक बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी मारा गया।
1572 में फ्रांस और इंग्लैंड के बीच स्पेन के खिलाफ सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1654 में इंग्लैंड और स्वीडन के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर।
1720 में बाजी राव प्रथम, पेशवा बालाजी विश्वनाथ के उत्तराधिकारी बने।
1739 में स्पेन और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1782 में बैंकाक शहर की स्थापना हुई।
1938 में उर्दू भाषा के मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल का पाकिस्तान के लाहौर में निधन।
1941 में यूनान ने नाजी जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1945 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान आज के सोवियत संघ की सेना ने बर्लिन शहर पर कब्ज़ा करने और हिटलर को मात देने की कोशिशों में आज के दिन मिली जीत को काफ़ी महत्वपूर्ण माना जाता है।
1960 में ब्राजीलिया ब्राजील की राजधानी बन गई।
1967 में यूनान में  सैन्य तख्तापलट हुआ। 1987 में श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में  हुए एक बम धमाके में तक़रीबन सौ से अधिक लोगों की मौत हुई।
1996 में भारतीय वायु सेना के संजय थापर को  पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया।
2001 में बांग्लादेश में भारतीय जवानों की नृशंस हत्या पर  भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
2004 में बसरा में मिसाइल हमले में 68 लोगों की मृत्यु।
2006 में नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को  सत्ता सौंपने की घोषणा की।
2007 में ब्रायन लारा ने  एक दिवसीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया।


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा