Slider

1838 में पहली बार दुनिया के सामने एल्फ्रेड वेल और सैम्युएल मोर्स ने विद्युत टेलीग्राफ का सफल प्रदर्शन किया। जो भविष्य में दूरसंचार का आधार साबित हुआ।
आज 6 जनवरी, देश और दुनिया के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं- 
1838 में पहली बार दुनिया के सामने एल्फ्रेड वेल और सैम्युएल मोर्स ने विद्युत टेलीग्राफ का सफल प्रदर्शन किया। जो भविष्य में दूरसंचार का आधार साबित हुआ।
1861 में रोमानिया देश अस्तित्व में आया।
1907 में मारिया मॉन्टेसरी ने  पहला स्कूल और कामकाजी वर्ग के बच्चों के लिए डेकेयर सेंटर खोला जो रोम, इटली में था।
1912 में  एल्फ्रेड वेगेनर ने महाद्वीपीय विस्थापन के सिद्धान्त को प्रस्तुत किया।
1918 में जर्मनी ने फिनलैंड की स्वतंत्रता को  मान्यता दी।
 1929 में मदर टेरेसा भारत में रोगियों और गरीब लोगों की सेवा करने के लिए अब कोलकाता आयी।
1939 में समाचार पत्रों में प्रतिदिन प्रकाशित कॉमिक स्ट्रिप ‘सुपरमैन’ की शुरुआत  हुई।
1946 में वियतनाम में पहले आम चुनाव  हुए।
1947 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन का विभाजन  स्वीकार किया।
1950 में ब्रिटेन ने चीन की कम्युनिस्ट सरकार को  मान्यता प्रदान किया।
1976 में चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण  किया।
 1977 में रॉक बैंड ‘सेक्स पिस्टल्स’ के सार्वजनिक तौर पर ख़राब बर्ताव की वजह से उनके साथ अपना क़रार रद्द कर दिया।
1983 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को  पहली बार आंध्र प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा।
1987 में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के खगोलशास्त्रियों ने 12 अरब प्रकाश वर्ष दूर आकाशगंगा के निर्माण की पहली झलक देखी।
1989 में इंदिरा गांधी की हत्या के दोनों दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को  फांसी दी गई।
2010 में नई दिल्ली में यमुना बैंक-आनंद विहार सेक्शन की मेट्रो रेलों का परिचालन आरंभ हुआ।
2012 में सीरिया की राजधानी दमिश्क में हुए आत्मघाती हमले में 26 लोगों की मौत हुई और 63 घायल हुए।
आज जन्मी शख्सियतें - 
1824 में फ़्रांस के लेखक और साहित्यकार एलेग्ज़न्डर डोमा कनिष्ठ का जन्म हुआ।
1910 में भारतीय कर्नाटक संगीतकार जी. एन. बालासुब्रमनियम का जन्म हुआ।
1932 में हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार कमलेश्वर का जन्म हुआ।
1959 में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का जन्म हुआ।
1966 में ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार ए आर रहमान का जन्म हुआ।
1996 में फ़िल्म निर्देशक, अभिनेता किशन श्रीकांत का जन्म हुआ।
1949 में परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सेना के सूबेदार बाना सिंह का जन्म हुआ।
1918 में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार भरत व्यास का जन्म हुआ।
1913 में पौलैण्ड के प्रथम सचिव एडवर्ड गिरेक का जन्म हुआ।
1883 में विश्व के श्रेष्ठ महाकवि के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले ख़लील जिब्रान का जन्म हुआ।
1928 में भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का जन्म हुआ।
1940 में प्रसिद्ध लेखक नरेन्द्र कोहली का जन्म हुआ।
1955 में मिस्‍टर बीन के किरदार से दुनिया भर को दीवाना बनाने वाले सर रोवन सेबेस्टियन का जन्‍म।
1965 में राजनीतिज्ञ एवं हिमाचल प्रदेश के 13वें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जन्म हुआ।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com