Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...
 आज 30 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – 
1522 में डेनमार्क और ल्यूबेक के बीच युद्ध।
1641 में पुर्तग़ाल ने मलक्का की खाड़ी को मलाया डचों को सौंप दी।
1648 में हॉलैंड और स्पेन के बीच शांति समझौता हुआ।
1649 में इंग्लैंड के सम्राट ‘चार्ल्स प्रथम’ को  फ़ांसी दी गई।
1788 में ब्रिटेन के राजकुमार’ चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट’ की  रोम में मौत हो गयी।
1790 में लाइफ़बोट के तौर पर निर्मित पहली नाव का  टायन नदी में परीक्षण।
1902 में कोरिया और चीन की स्वतंत्रता के बारे में  जापान और ब्रिटेन के बीच पहली ‘आंग्ल-जापानी संधि’ पर लंदन में हस्ताक्षर हुए।
1903 में लॉर्ड कर्ज़न ने  मेटकाफ़ हॉल में ‘इंपीरियल लाइब्रेरी’ का उद्घाटन किया।
1911 में ‘कैनेडियन नेवल सर्विस’ का नाम  बदलकर ‘रॉयल कैनेडियन नेवी’ किया गया।
1913 में  ‘हाउस आफ़ लॉर्ड्स’ ने आइरिश होम रूल बिल को ख़ारिज किया।
1933 में एडॉल्फ़ हिटलर ने  आधिकारिक रूप से जर्मनी के चांसलर की कमान सम्भाली।
1943 में स्टालिन ग्राफ़ के पास सोवियत फ़ौजों से  जर्मन सेना हारी।
1948 में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नाथूराम गोडसे ने आज ही के दिन हत्या की थी।
1949 में  रात्रि एयर मेल सेवा की शुरूआत हुई।
1964 में दक्षिण वियतनाम में सेना ने  सत्ता पर कब्ज़ा किया।
 1971 में इंडियन एयरलाइंस के ‘फोकर फ्रेंडशिप विमान’ का अपहरण।
1972 में पाकिस्तान ने  ‘राष्ट्रमंडल’ से अपना नाम वापस लिया।
1997 में  सैंतालिस वर्षों बाद महात्मा गांधी की अस्थियाँ संगम में विसर्जित।
2007 में टाटा ने  एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में ख़रीदा।
2008 में चेन्नई की एक विशेष अदालत ने  बहुचर्चित स्टाम्प घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल की सज़ा सुनाई।
2009 में हुए आस्ट्रेलिया ओपन के मिक्स्ड डबल मुक़ाबले में सानिया मिर्ज़ा व महेश भूपति की जोड़ी फाइनल में पहुँची।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा