[TODAY छत्तीसगढ़] / बिलासपुर के सिम्स स्थित चिल्ड्रन वार्ड के निचले हिस्से में आज अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की वजह से धुवें का गुबार वार्ड के भीतर तक पहुंचा जिसकी वजह से एक बच्चे की मौत होना भी बताया जा रहा है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई गई है, इधर एक बच्चे की मौत और पांच अन्य बच्चों की गंभीर हालत के बाद सिम्स प्रबंधन सवालों के घेरे में खड़ा है। वहीँ मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पांच सदस्यीय टीम गठित कर जांच के आदेश दे दिए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बिलासपुर में हुई घटना को बेहद दुखद बताया है वहीँ घटना की जानकारी लगते ही विधायक शैलेश पांडेय सिम्स पहुंचें और मृत बच्चे के परिजनों से मुलाक़ात की। उन्होंने इस हादसे में गंभीर बच्चों के परिजनों से भी हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद का भरोसा भी दिलाया है।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक़ आज सुबह 11 बजे सिम्स के चिल्ड्रन वार्ड के नीचे फ्लोर में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई, जिस वक्त आग लगी वार्ड में 40 बच्चे भर्ती थे। आगजनी की घटना के बाद सिम्स में अफरा-तफरी मच गई, वार्ड में भर्ती बच्चों को तत्काल बाहर निकालने की कोशिशों के साथ दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू हुईं। बताया जा रहा है की चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कई बच्चों को पास के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।