[TODAY छत्तीसगढ़] / लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आज रेलमंत्री पीयूष गोयल ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अगले दो वर्षों में रेलवे में चार लाख कर्मचारियों की भर्ती करने की बड़ी घोषणा की है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 2019 में विभिन्न क्षेत्रों में 84 फीसदी रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि रेलवे में 2 लाख 30 हज़ार और वेकैंसी निकाली जाएगी। रेलवे में 1 लाख 32 हज़ार अभी पद खाली है। दो साल में 1 लाख लोग और रिटायर होंगे। लिहाज़ा पुरानी ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्ती और इस बार जो भर्ती रेलवे निकालने वाला है उसको मिला दें तो करीब 2 साल में 4 लाख भर्तियां होंगी।
2014 से लगातार नई नौकरियों में ग्रोथ बढ रही है, यह उनके सर्वे रिपोर्ट से पता चलता है, जो झूठा प्रचार चल रहा है, यह उसको नकारता है और बताता है कि देश में नौकरियों की स्थिति लगातार सुधर रही है pic.twitter.com/2KUKBayWxH— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) January 23, 2019
रेलवे समय समय पर नौकरियों के अवसर देता ही है, सर्वे दर्शाता है कि अगले 6 महीनों में नौकरियां बड़े पैमाने पर आने वाली हैं, जिसमे 56% कहते हैं कि यह नई जॉब होंगी#JobsHeeJobs pic.twitter.com/pddO8nRDuW— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) January 23, 2019
एक पत्रकार वार्ता के पश्चात रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने पत्रकारों को बताया कि आगामी दो वर्षो में 2.30 लाख कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस प्रकार चालू भर्ती प्रक्रिया के तहत 1.50 लाख और भविष्य में होने वाली भर्ती को जोड़कर 3.80 लाख रिक्त पदों को भरा जाएगा। रेलवे के अनुसार भविष्य में होने वाली भर्तियों में सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर को 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।आज देश में 22 रेलसेवाओं के विस्तार को मंजूरी देने तथा देश और रेलवे में नौकरियों के बढते अवसर के संबंध में संवाददाताओं के साथ बातचीत की, अकेले रेलवे में हमने 4 लाख नौकरियों के अवसरों को मंजूरी दी है#JobsHeeJobs pic.twitter.com/nizBwzEDUw— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) January 23, 2019