Slider

देश और दुनिया के इतिहास में आज 3 दिसंबर- 
1790 में लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया।
1796 में बाजी राव द्वितीय को  मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया।
1828 में एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए।
1824 में अंग्रेज़ों ने  मद्रास और मुंबई से कुमुक मंगा कर फिर कित्तूर का किला घेर लिया।
1829 में  वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
1910 में फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा  विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।
1912 में तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया।
1959 में भारत और नेपाल ने  गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1967 में भारत का पहला रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) को  थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया।
 1967 में इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो नजरबंद किये गए।
1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच  युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।
1972 में होन्डुरान के सेना जनरल ओस्वाल्डो लोपेज अरेलानो ने  राष्ट्रपति रमोन क्रुज का तख्ता पलट किया।
1974 में एक हालैंड (डच) यात्री विमान  श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सभी 191 यात्रियों की मौत हो गई।
1975 में सन लाओस गणराज्य घोषित।
1977 में जीन बेडेल बोकासा ने  स्वयं को मध्य अफ्रीकी साम्राज्य का सम्राट घोषित किया।
 1984 में भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री सेजहरीली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।
1989 में रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने  शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।
1994 में ताइवान में  पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।
1999 में विश्व प्रसिद्ध गिटार वादक चार्ली ली बर्ड का  निधन।
2000 में विसिट फ़ॉक्स  मैक्सिको के नये राष्ट्रपति निर्वाचित।
 2000 में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।
2002 में यूएनईपी ने  भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डालर जारी किया।
2008 में मुंबई में हुई 23 नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद  आज के दिन महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
2012 में फिलीपींस में आये ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com