Slider

आज 2 दिसंबर का इतिहास, उन्ही महत्वपूर्ण घटनाओं में से - 
1804  में नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांस के सम्राट के तौर पर ताजपोशी की गई।
1848 में फ्रांस जोसेफ  प्रथम ऑस्ट्रिया के सम्राट बने।
1911 में जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी  भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले राजा,रानी बनें। उनके बंबई (अब मुम्बई) आगमन की याद में ही गेटवे ऑफ इंडिया बनाया गया।
1942 में  पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) में श्री अरविंदो आश्रम स्कूल की स्थापना हुई जिसे बाद में श्री अरविंदो इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एजुकेशन के नाम से जाना गया।
1954 में अमरीका और नेशनलिस्ट चीन के बीच  सुरक्षा संधि हुई।
1965 में सीमा सुरक्षा बल की स्थापना  हुई।
1971 में संयुक्त अरब अमीरात ने  ब्रिटेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1976 में  फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने।
1982 में स्पेन की प्रथम संसद में समाजवादी बहुमत एवं फ़िलिप गोंजालेज  प्रधानमंत्री निर्वाचित।
1988 में बेनजीर भुट्टो ने  पाकिस्तान की प्रधानमंत्री का पद संभाला।
1989 में विश्वनाथ प्रताप सिंह  देश के सातवें प्रधानमंत्री बने।
1995 में बेरिंग्स बैंक कांड के चर्चित व्यक्ति निक लीसन को  सिंगापुर के न्यायालय द्वारा साढ़े छह वर्ष की क़ैद की सज़ा।
 1999 में भारत में  बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली।
 2005 में पाकिस्तान सरकार ने मदरसों द्वारा धार्मिक नफ़रत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य के प्रकाशन पर रोक के लिए क़ानून बनाया।
 2007 में पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 8 जनवरी के प्रस्तावित चुनावों को देखते हुए देश में विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर प्रतिबन्ध लगाया।
2008 में पंजाब नेशनल बैंक ने  एफसीएनआर ब्याज दरों में कटौती की।
1855 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष एन.जी. चन्दावरकर का जन्म  हुआ।
1886 में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध जनसेवक तथा संत बाबा राघवदास का जन्म  हुआ।
1901 में हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल का जन्म  हुआ।
1912 में दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक बी. नागी रेड्डी का जन्म  हुआ।
1937 में प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का जन्म  हुआ।
1939 में प्रसिद्ध फ़िल्म पटकथा लेखिका अचला नागर का जन्म  हुआ।
1963 में प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक शिवा अय्यदुरई का जन्म  हुआ।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com