Slider

[TODAY छत्तीसगढ़ ] / कोटा विधानसभा से कांग्रेस की टिकट कट जाने से आहत विधायक रेणु जोगी ने आज अपने पति की पार्टी जोगी कांग्रेस की टिकट से नामांकन पर्चा दाखिल किया है। कोटा विधानसभा से रेणु  जोगी अब जोगी कांग्रेस से ताल ठोकेंगी। कांग्रेस ने रेणु  की टिकट काटकर नए चेहरे विभोर सिंह पर भरोसा जताया है। कोटा से भाजपा के काशीराम साहू, कांग्रेस से विभोर सिंह और अब जोगी कांग्रेस से रेणु जोगी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। इस बार कांग्रेस की परम्परागत कोटा सीट पर कई संभावना के दांव लग रहे हैं।   
शुक्रवार की दोपहर कलेक्टरेट पहुंची रेणु जोगी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। रेणु जोगी के साथ उनके बेटे अमित जोगी और अन्य जोगी कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे। आज नामांकन भरने की अन्तिम तारीख थी लिहाजा कल से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे की मैडम जोगी कोटा से चुनाव लड़ेंगी या फिर राजनीति से सन्यास ले लेंगी। गुरुवार को कांग्रेस की अंतिम सूचि में नाम नहीं होने के बाद उन्होंने मीडिया के समक्ष जरूर गोलमोल बात की लेकिन उनके पति और जोगी कांग्रेस के प्रमुख अजीत जोगी कल ही रेणु जोगी के कोटा से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया था।  
[TODAY छत्तीसगढ़ ] /  एक बार फिर शुक्रवार को बीजापुर में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में एक नक्सली मारा गया। सुरक्षा बल के जवानों ने मारे गए नक्सली का शव बरामद कर लिया है। चुनाव के मद्देनज़र नक्सली अचानक अपनी गतिविधियों को तेज कर चुके हैं वहीँ सुरक्षा बल नक्सल प्रभावित इलाके में निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से करवाने की कवायद में जुटें हैं।  
बीजापुर के अलावा आज कांकेर में भी नक्सलियों ने दहशतगर्दी फ़ैलाने वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में नक्सल ऑपरेशन के डीआईजी सुंदराज पी ने घटना की पुष्टि की है। शुक्रवार की सुबह डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों को बड़ा नुकसान होना बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए हैं। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है। सर्चिंग के लिए निकली टीम के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ भी हुई है। 
[TODAY छत्तीसगढ़ ] /  दंतेवाड़ा के नीलवाया में मंगलवार को हुई हिंसक वारदात में मारे गए दूरदर्शन के कैमरामैन की मौत पर दुःख जताते हुए माओवादी संगठन ने एक पत्र जारी किया है जिसमें सुरक्षा बल और पुलिस के ऊपर कई आरोप लगाए गए हैं, इतना ही नहीं माओवादी संगठन ने चुनाव बहिष्कार के साथ-साथ चुनाव में वोट मांगने आये जनप्रतिनिधियों को जनता की अदालत में खड़े करने का जिक्र भी किया है।

इस मंगलवार को राज्य के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में नीलवाया के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें तीन जवान शहीद हो गए। इस मुठभेड़ में दिल्ली दूरदर्शन से आये कैमरामैन अच्युतानंद साहू की मौत भी हो गई थी। घटना के बाद आज माओवादी संगठन ने पत्र लिखकर सफाई दी है। घटना के संबंध में दरभा डिवीजन कमेटी के सचिव साईनाथ ने लिखा है की उन्हें पुलिस के साथ पत्रकार होंगे इस बात की जानकारी नहीं थे। उस मुठभेड़ में दूरदर्शन के कैमरामैन को निशाना नहीं बनाया गया था, मुठभेड़ में उस कैमरामैन की मौत पर दुःख व्यक्त करते हुए माओवादी संगठन ने लिखा है की पत्रकार उनके मित्र है, वे पुलिस के साथ नहीं अकेले आएं। इस पत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों पर आरोप लगाया गया है की वे ग्रामीणों के साथ अत्याचार करते हैं। सुरक्षा बल की बर्बरता का शिकार ग्रामीण अपनी बात किसी से नहीं कह पाता। पत्र में विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का भी जिक्र है।    
                       
[TODAY छत्तीसगढ़ ] / छत्तीसगढ़ के 18वें स्थापना दिवस पर आज अटल नगर में तीन दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को कहा कि मुझे इस समारोह में शामिल होकर खुशी महसूस हो रही हैं. मैं छत्तीसगढ़ के बच्चों, महिलाओं और किसानों को स्थापना दिवस की बधाई देती हूं. इस राज्य को बने 18 वर्ष हो गए हैं. हमारे लोकतंत्र में इस वर्ष का बहुत महत्व होता है. अब यह राज्य वयस्क हो गया. अपनी हिस्सेदारी निभाने के लिए तैयार हो गया है. छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का नारा सुना था लेकिन आप लोग इसे जीते हैं. इस राज्य में परिश्रम की भावना है इसलिए आप सबले बढ़िया है.
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि इन 18 वर्षों में सरकार ने काफी काम किया है. शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव हुआ है. शिशु मृत्यु दर में कमी आई है. यहां की बेटियों ने राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है. मुझे गर्व हो रहा है कि छग का समृद्धशाली इतिहास रहा है.
राज्य स्थापना का मुख्य कार्यक्रम राजधानी रायपुर के अटल नगर में आरम्भ हुआ। इस मौके पर मुख्य आसंदी से मौजूद राज्यपाल आनंदी बेन ने कहा की छत्तीसगढ़ राम जी का ननिहाल है. मनखे-मनखे का नारा गुरु घासीदास ने दिया. कृषि और संस्कृति की भूमि है. छत्तीसगढ़ को प्रकृति ने अनमोल उपहार दिया है. अच्छे पर्यावरण की मिशाल छग ने पेश की है. कला और संस्कृति की छाप यहां देखने को मिलती है. कर्मा नृत्य कर्म करने की प्रेरणा देती है. सुआ नृत्य की सुंदरता देखती ही बनती है. इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। 
 इसके अलावा राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की ओर से छत्तीसगढ़ महतारी महोत्सव का आयोजन किया गया। डब्लू आर एस कॉलोनी में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा की पूजा के साथ लोक संस्कृति के अनेक रंग बिखरे. सुआ, करमा की प्रस्तुति के साथ आखाड़ा का प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती रही जिसमें पांच हजार एक दीप एक साथ प्रज्वलित किये गए।  

आज ही के दिन यानि 03 नवम्बर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
1394 – फ्रांस के सम्राट चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियों को फ्रांस से बाहर खदेड़ दिया।
1493 – क्रिस्टोफर कोलंबस ने डोमिनिका द्वीप की खोज की।
1655 – इंग्लैंड और फ्रांस ने सैन्य और आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
1762 – ब्रिटेन और स्पेन के बीच पेरिस की संधि हुई।
1796 – जॉन एडम्स अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गये।
1814 – योरोपीय देशों के प्रमुखों की सम्मिलिति से वियना कॉन्फेन्स का आयोजन हुआ। यह सम्मेलन फ़्रांस के शासक नेपोलियन बोनापार्ट की पराजय के पश्चात योरोप के मानचित्र को पुन: तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
1869 – कनाडा में हैमिल्टन फुटबॉल क्लब अस्तित्व में आया।
1903 – पनामा को कोलंबिया से आजादी मिली।
1917 – स्वतंत्रता सेनानी और महिला अधिकारों की पैरवी करने वाली अन्नापूर्णा महाराणा का जन्म हुआ।
1948 – भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया।
1956 – मिस्र पर ज़ायोनी आक्रमण में ग़ज़्ज़ा पट्टी में स्थित ख़ान यूनुस नगर में इस शासन के सैनिकों ने लोगों का जनसंहार किया।
1957 – सोवियत संघ ने लाइका नाम के कुत्ते को अंतरिक्ष में भेजा था। वो पहला कुत्ता जानवर था जिसने अंतरिक्ष यान में सवार होकर आसमान में पहुंचा और पृथ्वी के चक्कर लगाए।
1958 – तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1962 – चीन के हमले के मद्देनजर भारत में गोल्ड बांड स्कीम की घोषणा की गई।
1984 – इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर को हुई हत्या के बाद राजधानी में सिख विरोधी दंगे हुए। जिसमें हजारों लोग मारे गए और बेघर हुए।
1996 – केंद्रीय अफ़्रीक़ी गणराज्य के क्रूर तानाशाह जान बेडेल बोकासा का निधन हुआ।
2000 – भारत सरकार द्वारा डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिए शुरू की गई।
2004 – अमरीका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश तीन नवंबर को दूसरी बार अमरीका के राष्ट्रपति चुने गए थे।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com