Slider

[TODAY छत्तीसगढ़ ] /  सूबे के बस्तर इलाके की आज सुबह फिर धमाकों की गूंज से हुई, चुनाव ड्यूटी में लगे बीएसएफ  के जवानों से भरी वाहन को नसलियों ने विस्फोटक के जरिये उड़ा दिया। इस घटना में चार जवान समेत छह लोग घायल हो गए जिनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना बीजापुर जिले के कोड़ेपाल के महादेवघाट पर हुई है।
बीजापुर मुख्यालय से अधिकृत सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज बुधवार सुबह 9 बजे बीजापुर से 5 किलोमीटर दूर सीआरपीएफ 35 वीं बटालियन कैंप के पास नक्सलियों ने भारी मात्रा में विस्फोटक का इस्तेमाल कर उस ट्रक को उड़ा दिया जिसमें बीएसएफ के जवान सवार थे। बताया जा रहा है की  बीएसएफ के जवान चुनावी ड्यूटी खत्म कर वापस लौट रहे थे तभी कोड़ेपाल के महादेव घाट के समीप ये हमला हुआ। इस हमले में ट्रक के परखच्चे उड़ गये। ऐसा अमूमन होता है कि जब पोलिंग पार्टी या चुनाव के बाद जवान लौटते हैं, तो उन पर नक्सली इसी तरह से  हमला करते हैं और नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। घायल जवानों में सहायक उपनिरीक्षक नरेश सिंह, कांस्टेबल भगवान सिंह, कांस्टेबल निरंजन सिंह, कांस्टेबल आलोक सिंह और गणपति वसन के नाम शामिल हैं। वहीं ट्रक ड्राइवर भी इस घटना में जख्मी हो गया है।
                     
[TODAY छत्तीसगढ़ ] /  सोमवार को खरना के साथ ही छठव्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत आज उगते सूर्य को अर्ध्य देने के बाद खत्म हो गया।  लोक आस्था के महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान के समापन मौके पर छठ घाट में हजारों व्रतियों ने एक साथ भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया। इस दौरान आस्था और विश्वास का अनूठा संगम बिलासपुर के छठ घाट पर देखने को मिला, सूर्योदय से पहले घाट पर एक तरफ व्रतियों का तांता लगा रहा तो दूसरी तरफ शहर के विभिन्न वर्ग के लोग उपासना के इस महापर्व के साक्षी बने।
छठी मइया को ऊषा अर्घ्य या भोरवा घाट या फिर बिहनिया अर्घ्य आज सुबह घाट, तालाब या फिर नदी किनारे पर दिया गया।  छठ पूजा का ये दूसरा और आखिरी अर्घ्य था। इसके साथ साल 2018 के छठ पर्व का समापन आज बड़ी ही आस्था के साथ हो गया। इस अर्घ्य के बाद छठी मइया के लिए बनाए गए खास ठेकुए और प्रसाद को लोगों में बांटा जाएगा। आज सुबह छठ पर्व के आखिरी दिन भक्त प्रसिद्ध छठी मइया के गीत गाते हुए घाट पर पहुंचे। छठी माई के घटवा पर आजन बाजन बाजा बाजा बाजी बहू, कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाये और ऊ जे मरबो रे सुगवा धनुष से सुगा गिरे मुरछाय जैसे भोजपुरी गाने गाए और बजाए गए। इन्हीं गानों के साथ झूमते हुए हंसी-खुशी छठी मइया को अर्घ्य देकर संतान प्राप्ति और उनके उज्जवल  भविष्य की कामना की गई।
14 नवंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 318 वॉ (लीप वर्ष मे 319 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 47  दिन बाकी है। आज देश  दुनिया में क्या कुछ हुआ जानिए - 
1681 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने  बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की।
 1922 में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा शुरू किया। वह ब्रिटेन में रेडियो प्रसारण करने वाली पहली संस्था बनी।
1973 में ब्रिटेन की राजकुमारी ऐन ने आम नागरिक से शादी की। इससे पहले राजघराने में ऐसा नहीं हुआ था।
2002 में चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2006 में भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने  नयी दिल्ली में एंटी-टेरेरिज्म मैकेनिज्म बनाने पर सहमति जतायी।
2007 में डेनमार्क के प्रधानमंत्री आन्द्रे फ़ाग रासमुस्सेन ने  लगातार तीसरी बार देश का कार्यभार सम्भाला।
2008 में पूर्व केन्दीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता अजीत पांजा का  निधन।
 1889 में  भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्महुआ।
1907 में भारत प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार हरिवंशराय बच्चन का जन्म  हुआ।
 1917 में भारत प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार गजानन माधव मुक्तिबोध का जन्म हुआ।
 1919 में भारत प्रसिद्ध हिन्दी कवि बलवीर सिंह रंग का जन्म हुआ।
1922 में अमेरिकी अभिनेत्री वरोनिका लेक का जन्म  हुआ।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com