Slider

[TODAY छत्तीसगढ़ ] /  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शनिवार को जगदलपुर पहुंचे।  आज पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार प्रसार थमने से पहले जगदलपुर के लालबाग मैदान में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए राहुंल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नक्सलवाद को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सही मायने में संघर्ष कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस ने अपने लोगों को नक्सली हमलों में खोया है, बीजेपी ने नहीं। 
 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने एक दिन पहले जगदलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नक्सलवाद को लेकर किये गए कटाक्ष पर तल्ख तेवर दिखाए। उन्होंने कहा नक्सली हमले में शहीद हुए जवान और मारे गए निर्दोष ग्रामीणों के साथ साथ कांग्रेस नेताओं की शहादत का अपमान किया है। उन्हने कहा कांग्रेस शहीदों की पार्टी रही है, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी ऐसे कांग्रेस परिवार को प्रधानमंत्री देशभक्ति ना सिखाएं।   राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर जुबानी तीर चलाने के बाद सूबे के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों का हक मारकर रमन सिंह ने दूसरे प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिया है, राज्य में आउटसोर्सिंग के जरिये नौकरियां दी गई लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही आउटसोर्सिंग के सारे रस्ते बंद कर दिए जायेंगे। स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने का भरोसा कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया है। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार चरम पर है, इस बात को कहते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की पनामा मामले में जैसे ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का नाम सामने आया उन्हें जेल भेज दिया गया लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने अपने सांसद बेटे अभिषेक सिंह को बचा लिया। उन्होंने कहा इससे साफ़ जाहिर है की जिस देश का चौकीदार चोर है वहां ऐसे घोटालेबाजों को सजा मिले सम्भव नहीं।  
[TODAY छत्तीसगढ़ ] / छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए होने वाले मतदान का प्रचार अभियान आज थम गया, इसके पहले चुनावी प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंगेली जिले की लोरमी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष में वोट देने की अपील मतदाताओं से की।   
 भाजपा के स्टार प्रचारक और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोरमी में विशाल चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने चुनावी मंच से छत्तीसगढ़ की रमन सरकार की उपलब्धियों को एक बार फिर जनता के बीच रखा, उन्होंने कहा भाजपा से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विभाजन के पहले और बाद दोनों समय में शासन किया है लेकिन राज्य की जनता के विकास को कभी सर्वोपरि नहीं माना। जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है विकास के नए आयाम गधे गए, सरकार ने हर वर्ग के हितों का ख्याल रखा। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क के मामले में काफी काम हुए हैं। छत्तीसगढ़ की रमन सरकार ने किसान, आदिवासियों के हितों का ख्याल रखा है। उन्होंने कहा राज्य में विकास की अनेक संभावनाएं है। नवा छत्तीसगढ़ का सपना तभी पूरा होगा जब प्रदेश और केंद्र में  भाजपा की सरकार बनेगी। 
उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा भी दिया, उन्होंने कहा देश के प्रत्येक भाजपा शासित राज्यों की पिछले सालों में तस्वीर बदली दिखाई पड़ती है उसके पीछे केंद्र की मोदी सरकार का आपसी तालमेल और विकास को लेकर सामंजस्य है। उन्होंने इस दौरान संवाददाताओं के सवालों का भी जवाब दिया। लोरमी की सभा में राम जन्म भूमि का मुद्दा उठा तो योगी आदित्यनाथ दो टूक जवाब देकर आगे बढ़ गए। योगी ने कहा मंदिर तो वहीँ बनेगा, बस धीरज रखिये। वैसे भी राम का ननिहाल छत्तीसगढ़ में है और रायपुर में भगवान राम का भव्य मंदिर इस बात का प्रमाण है की शीघ्र ही वहां भी राम का मंदिर बनेगा।   
 [TODAY छत्तीसगढ़ ] /  छत्तीसगढ़ में भाजपा ने पहले चरण के मतदान के दो दिन पहले अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संकल्प पत्र जारी करते हुए भरोसा जताया है की छत्तीसगढ़ में चौथी बार भाजपा की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए होने वाले मतदान का चुनावी शोर आज शाम से थम जाएगा, लिहाजा छत्तीसगढ़ में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, सुषमा स्वराज, योगी आदित्यनाथ और बाबुल सुप्रियो ने चुनावी सभा और रैली ।
शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज पार्टी का चुनावी संकल्प पत्र घोषित कर दिया । इस दौरान मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह के अलावा चुनाव संकल्प पत्र समिति के सदस्यगण मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ेपन से बाहर निकला है। राज्य को 24 घंटे बिजली मिलती रही है, स्वास्थ्य, शिक्षा के मामले में सरकार ने काफी बेहतर काम किये हैं। राज्य में सड़कों का जाल बिछाया गया, आज गाँव-गाँव तक पक्की सड़क है। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों को वोट बैंक समझती है, उनके घोषणा पत्र में झूट और छलावा के अलावा कुछ नहीं है | कांग्रेस सिर्फ चुनाव जीतने के लिए ये हथकंडे अपना रही है | भाजपा हमेशा ऐसे घोषणा पत्र जारी करती है जिस पर क्रियान्वयन किया जा सके | मुख्यमंत्री ने कहा अटल के सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लिया है जिसे छत्तीसगढ़ की जनता के आशीर्वाद से पूरा किया जाएगा। 
                     
[TODAY छत्तीसगढ़ ] / अरपा के ऊपर मंडराते चील-कौव्वे उसके खत्म होते अस्तित्व की गवाही देते हैं, अरपा को बचाने के लिए अब व्यापक जनांदोलन की जरूरत है क्यूंकि कभी लोगों को जीवन देने वाली अरपा आज खुद वेंटिलेटर पर है। बिलासपुर की जीवनदायिनी 'अरपा' के जीवन पर मंडराते संकट को लेकर शासन-प्रशासन की कागजी चिंता से अलग हटकर अरपा मइया भक्तजन समिति ने एक बार फिर शनिवार से सफाई अभियान की शुरुवात की। गन्दगी के ढेर से पट चुकी अरपा नदी पिछले एक दशक से अपना अस्तित्व बचाने के लिए किसी मसीहा की तलाश में है। समय-समय पर कई स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों ने अरपा बचाओ के लिए शोर मचाया है लेकिन हालात जस के तस बने हुए है। आज से एक बार फिर अरपा को गंदगी के ढेर से उबारने की कोशिशें शुरू हुईं है जो दस दिन चलेगी। अरपा मइया भक्तजन समिति के द्वारा शुरू किये गए इस नेक अभियान की सबसे बड़ी बात ये रही की छोटे-छोटे बच्चे घर से निकलकर सामने आये और अरपा की सफाई में उत्साह से श्रमदान किया। 
शहर के जूना बिलासपुर का पचरी घाट कभी धार्मिक आस्था का केंद्र हुआ करता था, अब गंदगी का ढेर पाटने के काम आता है। अरपा नदी जिसे कभी शहर की जीवनदायनी कहा जाता था वो खुद अब वेंटीलेटर पर है। आज अरपा में ना जल है ना जीवन, कुछ दिखाई पड़ता है तो बस गंदगी का ढेर और शहर की नाली-नालों से निकलकर आयी गंदगी। वैसे तो पेंड्रा से निकली अरपा अपने उद्गम से ही अस्तित्व का संकट झेल रही है, शहर तक पहुंचते-पहुँचते उसकी स्थिति जितनी भयावह दिखती है उतनी ही गंदी उसकी सूरत नज़र आने लगी है। 
अपने अस्तित्व से लड़ती अरपा को मरने से पहले बचाने की कोशिशे होती रही हैं लेकिन पिछले एक दशक में नदी के सुरते हाल में कोई बदलाव नज़र नहीं आया। आज से एक बार फिर अरपा मइया भक्तजन समिति जूना बिलासपुर के सदस्यों ने मिलकर सफाई अभियान की शुरुवात की है। इस अभियान में इलाके के बच्चों की भूमिका सबसे अहम् मानी जा सकती है क्यूंकि बच्चों की आँख में अरपा की बंजर कोख में फिर से जलभराव होने की आस में अपने कल को बेहतर बनाने के सपने दिखाई पड़ते हैं। अरपा मइया भक्तजन समिति आज से दस दिन तक जनजागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को जोड़कर अरपा की सफाई करेगी, साथ ही एक रैली के माध्यम से लोगों तक सन्देश पहुंचाने की कोशिश होगी की अरपा है तो कल है, बिना जल जीवन व्यर्थ है। 
अरपा मइया भक्तजन समिति के इस अभियान में आज अविनाश बोलर, प्रसून सोनी, शंकर यादव, सुनीता यादव, नंदकिशोर यादव, रामदुलारे रजक,  निर्मल सूर्यवंशी, नीलेश देवांगन, ईश्वर देवांगन, अक्षय बापते, शिवम पाटनवार, निखिल महरा, अमन निर्मलकर समेत कइयों सामाजिक लोग जुटे। 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com