Slider

29 नवंबर को देश विदेश के इतिहास में बहुत सी घटनाएँ घटी हैं, उन्ही महत्वपूर्ण घटनाओं में कुछ -
 1516 में फ्रांस और स्विट्जरलैंड ने फ्रेईबर्ग के शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1759 में दिल्ली के बादशाह आलमगीर द्वितीय की हत्या।
1775 में सर जेम्स जे ने अदृश्य स्याही का अविष्कार किया।
 1830 में पोलैंड में रूस के शासन के खिलाफ  विद्रोह शुरु हुआ।
1870 में ब्रिटेन में आवश्यक शिक्षा कानून  लागू हुआ।
1782 में ब्रिटेन ने अमरीकी स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1889 में बेंगळूरू के लालबाग़ गार्डन में ‘ग्लास हाउस’ की आधारशिला रखी गई।
 1899 में स्‍पेनिश फुटबाल क्‍लब FC बार्सिलोना का गठन आज ही के दिन हुआ था।
1916 में अमेरिका ने  डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की।
1944 में अलबानिया को नाजी कब्जे से छुड़ाया गया।
1947 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने  फिलिस्तीन को अरब और यहूदियों के बीच बांटने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
1947 में भारतीय उपमहाद्वीप का विभाजन होने पर निज़ाम ने  भारत में शामिल होने की अपेक्षा स्वतंत्र रहना चाहा।
1948 में तत्कालीन सोवियत संघ ने  पूर्वी बर्लिन में पृथक सरकार बनाई।
1949 में पूर्वी जर्मनी में  हुए यूरेनियम खदान में विस्फोट से 3700 लोग मरे।
1961 में दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन  भारत आये।
 1963 में कनाडा का एक जेट विमान उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस भयावह दुर्घटना में विमान में मौजूद सभी 118 लोग मारे गए थे.
1970 में हरियाणा  सौ फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना।
 1989 में तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने इस्तीफा दिया।
1990 में अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज ने  युद्ध टालने के लिए अमरीकी-इराक बैठक का प्रस्ताव रखा।
1998 में कर्नल कुरु बातासयाल के नेतृत्व में भारतीय सैन्य दस्ते ने  लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सेना यूनीफ़िष में नार्वे के दस्ते का स्थान ग्रहण किया।
1999 में महाराष्ट्र के  नारायण गाँव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला।
2004 में आसियान देशों ने चीन के साथ व्यापार के समझौते को अंतिम रूप प्रदान किया।
 2006 में पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाले मिसाइल ‘हत्फ़-4’, जिसे शाहीन-I भी कहा जाता है, का सफल परीक्षण किया।
2007 में जनरल अशरफ़ परवेज कियानी ने  पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान सम्भाली। परवेज मुशर्रफ़ ने असैनिक राष्ट्रपति के रूप में अगले पाँच वर्ष के लिए शपथ ग्रहण की।
2008 में 60 घंटे आपरेशन के बाद कमांडो ने  मुम्बई को आतंकियों से मुक्त कराया। भारतीय मुक्केबाज़ मैरीकॉम ने पाँचवी महिला एआईबीए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीती।
2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलीस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राज्य का दर्जा दिया।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com