सुकमा से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों के खिलाफ सर्च आपरेशन चला रहे हैं। सोमवार को उसी सर्च आपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों की सुकमा जिले में दो अलग-अलग जगह पर नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है की सुकमा के साकलेर जंगल में मौजूद नक्सलियों ने सुरक्षाबल को निशाना बनाना चाहा, दोनों तरफ से जमकर फायरिंग भी हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने 9 नक्सलियों को मार गिराया है।मारे गए नक्सलियों में दो हार्डकोर नक्सली बताये जा रहें हैं जिन में से ताती भीमा [डीबीसी] पर आठ लाख रूपये का इनाम था। ताती भीमा [डीबीसी] सुकमा जिले के गगनपल्ली का रहने वाला था। इसके अलावा एक महिला नक्सली जिसका नाम पोडियम राजे [डीबीसी] सुकमा जिले के पोलमपल्ली की रहने वाली थी।नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन प्रहार-4 में डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा, सीआरपीएफ के जवान शामिल है। आज साकलेर के पास किस्टाराम इलाके मे सुरक्षाबल और नक्सली मुठभेड़ में दो जवान भी शहीद हो गए। शहीद हुए जवानों में डेरडी रामा और मांडवी जोबा हैं जो डीआरजी बटालियन में थे। इधर मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। नक्सलियों के पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री के अलावा कई अन्य चीजें मिली हैं। नक्सल आपरेशन से जुड़े पुलिस अधिकारियों के मुताबिक़ पिछले चार दिन में चौदह नक्सलियों के शव बरामद किये गए हैं। नक्सलियों के खिलाफ चल रही मुहीम में आज की कारवाही को बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
आपको बता दें की छत्तीसगढ़ में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार-4 में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन प्रहार-4 को सुकमा एसपी अभिषेक मीणा के नेतृत्व में राज्य की एसटीएफ, डीआरजी एवं कोबरा के द्वारा लांच किया गया था। इसमें एसटीएफ की 2 टीम, कोबरा की 4 टीम व डीआरजी सुकमा की 10 टीमों को मिलाकर कुल 12 सौ जवान शामिल थे। वहीं तेलंगाना के 150 जवान भी थे।डीजी नक्सल ऑपरेशन डीएम अवस्थी ने बताया कि यह अभियान 25 नवम्बर को सुकमा जिला मुख्यालय से लगभग 150 किलोमीटर दूर साकलेर, टोण्डामरका और सालेतांग में चलाया गया था। यह क्षेत्र अत्यंत दुर्गम एवं नक्सलगढ़ है। इस ऑपरेशन में सोमवार सुबह करीब 9.40 बजे सुकमा की दो डीआरजी टीम से मुठभेड़ प्रारंभ हुई।
![]() |
| इनामी हार्डकोर नक्सलियों का शव जिनके पास से हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है |

पिछले 20 नवम्बर को छत्तीसगढ़ में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान खत्म होने के बाद मतदान के प्रतिशत और सियासी बाजार की चर्चाओं को आधार मानकर कांग्रेस सरकार बनाने के दावे कर रही है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के बयान का जिक्र करें या फिर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री चरणदास महंत के सत्ता में आने के ठोस दावे। मतदान के बाद से ही सियासी पंडित अपने-अपने तरीके से सरकार बनाते-बिगाड़ते नज़र आ रहे हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिंहदेव ने आज TODAY छत्तीसगढ़ से बातचीत करते हुए दावा किया है की छत्तीसगढ़ का जनादेश इस बार कांग्रेस के पक्ष में है। राज्य की भाजपा सरकार से त्रस्त मतदाता बदलाव चाहता है, राज्य का हर वर्ग इस बार कांग्रेस के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कांग्रेस सत्ता के सिंहासन पर बैठते ही सबसे पहले किसान हित के मुद्दों पर काम करेगी। चुनावी घोषणा पत्र के वायदे के मुताबिक़ किसानों का कर्ज दस दिन के भीतर माफ़ कर दिया जाएगा। उन्होंने बेरोजगारी कम करने की दिशा में भी ठोस कदम उठाने की बात कही है। सिंहदेव ने सत्ता में आने पर मुखिया [मुख्यमंत्री] कौन होगा के सवाल पर बड़े ही आत्मविश्वास के साथ कहा की फैसला पार्टी आलाकमान को करना है, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के हितैषी हैं उनका निर्णय सर्वमान्य होगा।
प्रदेश में इस बार जोगी कांग्रेस की स्थिति और जरूरत पड़ने पर उनसे समझौते के सवाल पर सिंहदेव खुलकर बोले। उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति को कमजोर बनाने में जोगी की निर्णायक भूमिका रही है। उन्होंने सत्ता से कांग्रेस की दुरी के लिए भी जोगी को जिम्मेदार ठहराया। सिंहदेव का कहना है जनता इस बार कांग्रेस के साथ है, पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस लम्बे इन्तजार के बाद सत्ता में वापसी करेगी लेकिन किसी वजह से जोगी से हाथ मिलाने जैसी परिस्थितियां निर्मित हुईं तो वे सियासत से दुरी बनाने में ज्यादा आत्मसम्मान महसूस करेंगे।
[TODAY छत्तीसगढ़] / रिश्तों के कुमकुम पर कालिख मलती एक खबर बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र से सामने आई है। रिश्ते में मुंह बोली भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी अब सलाखों के पीछे है, कोटा पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी सुरेंद्र पात्रे के खिलाफ बलात्कार का अपराध दर्ज कर कारवाही की है।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के लिहाज से कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम गोबरीपाट में रहने वाले सुरेंद्र पात्रे का पीपरतराई में रहने वाली एक युवती से परिचय हुआ, जान-पहचान मुंह बोले रिश्ते में तब्दील हो गई। सुरेंद्र ने पीड़ित युवती को पहले अपनी भतीजी बनाया फिर मौक़ा पाकर उससे हवस की भूख मिटाई। थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक़ पीड़िता ने बताया है की आरोपी युवक की शादी उसके गाँव में पडोसी युवती से हुई थी। आरोपी युवक अक्सर अपनी ससुराल पीपरतराई आया करता था। इस दौरान पहचान हुई जो धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई। पीड़ित युवती के मुताबिक़ एक दिन मौक़ा पाकर आरोपी सुरेंद्र उसके घर में घुसा और बलात्कार करने के बाद किसी से शिकायत ना करने की बात कहकर चला गया। युवती की माने तो घटना दो माह पहले की है, कोटा पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर सुरेन्द के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया, न्यायलय में आरोपी युवक को पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पीड़ित युवती ग्राम पीपरतराई की है और कक्षा 12 वीं की छात्रा है।
[TODAY छत्तीसगढ़] / कोण्डागांव के फरसगांव में बेलगाम रफ्तार एक बार फिर हादसे की वजह बन गई, गनीमत ये रही की इस सड़क हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। घटना फरसगांव के समीप बनियागांव की है जहां एक अनियंत्रित जायलो सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को ठोकर मारते हुए एक घर की चाहर दीवारी से जा टकराई।
इस सड़क हादसे के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक फरसगांव में पदस्थ बीइओ शिवप्रकाश शर्मा का परिवार सोमवार की सुबह जगदलपुर जा रहा था, रास्ते में बनियागांव के समीप उनका वाहन [जायलो] चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और वाहन किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों को ठोकर मारते हुए किनारे स्थित एक घर की दीवार में जा घुसी। इस सड़क हादसे में बीईओ की पत्नी और बेटे को मामूली चोट आई है जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
![]() |
| दुर्घटनाग्रस्त जायलो और मोटरसाइकिल |






