[TODAY छत्तीसगढ़ ] / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने आज राज्य के सभी कलेक्टरों, जिला निर्वाचन अधिकारीयों को एक आदेश जारी करते हुए निर्देशित किया है की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के हर मतदान केंद्र में सेल्फी पॉइंट बनाया जाए ताकि मतदान करने आये संबंधित बूथ से अपनी सेल्फी ले सकें। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के इस आदेश के पीछे की मंशा भी एकदम स्पस्ट है। राज्य में शत प्रतिशत मतदान और मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के उददेश्य से सेल्फी पॉइंट बनाये जायेंगे।
वोटर सेल्फी जोन के लिए 20x30 साइज का पोस्टर बनवाया गया है जिसके सामने खड़े होकर मतदाता अपनी सेल्फी ले सकेंगे। इस अभिनव पहल के पीछे मतदान शत प्रतिशत हो ऐसे प्रयास है। मतदान केंद्रों में बनाये जा रहे सेल्फी पॉइंट से मतदाता सेल्फी लेकर अपना एपिक नंबर और विधानसभा क्षेत्र का नाम डालकर फेसबुक, ट्वीटर पर उस सेल्फी को पोस्ट करें। राज्य भर से आने वाली सेल्फी में पांच उत्कृष्ट सेल्फी का चयन किया जाएगा जिन्हे आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। कलेक्टरों, जिला निर्वाचन अधिकारीयों को जारी आदेश में मतदाता जागरूकता और मतदान शत प्रतिशत करने के और भी कइयों तरीके बताये गए हैं।
[TODAY छत्तीसगढ़ ] / जिला निर्वाचन अधिकारी पी दयानंद ने मंगलवार को मंथन सभाकक्ष में बिलासपुर विधानसभा के प्रत्याशियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर दयानंद ने सभी प्रत्याशियों से चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श आचरण संहिता के पालन करने को कहा। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी प्रत्याशी जिन पर आपराधिक मामले चल रहे हैं उन्हें सर्वाधिक प्रसारित समाचार पत्रों में तीन बार आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही सर्वाधिक दर्शक संख्या वाले न्यूज चैनल के माध्यम से भी आपराधिक रिकॉर्ड बताने होंगे। प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार में इलैक्ट्रानिक मीडिया में विज्ञापन देने के पूर्व विज्ञापन का पूर्व प्रमाणन कराना आवश्यक होगा जो भी प्रत्याशी कोई सभा या कार्यक्रम करना चाहते हैं उन्हें कम से कम 48 घंटे पहले सिंगल विंडो के माध्यम से अनुमति लेनी होगी। अनुमति लेने के लिये सुगम एप का ऑनलाईन उपयोग भी किया जा सकता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी पी दयानंद ने बताया कि प्रत्येक प्रत्याशी के लिये 28 लाख रूपये व्यय सीमा रखी गई है। उसका पालन सभी को करना आवश्यक है। व्यय पुस्तिका में प्रत्येक व्यय को दर्ज कर प्रत्येक तीन में व्यय प्रस्तुत करना है। व्यय पर्यवेक्षक भी इसका निरीक्षण करेंगे। प्रत्याशी प्रचार के लिये बिना अनुमति के होर्डिंग्स बैनर इत्यादि नहीं लगा सकेंगे। सार्वजनिक संपत्ति में प्रचार सामग्री लगाना पूर्णता प्रतिबंधित है। निजी संपत्ति में प्रचार सामग्री लगाने के लिये मालिक की लिखित अनुमति आवश्यक है। प्रत्याशी रात 10 से सुबह 6 तक प्रचार नहीं कर सकेंगे।
[TODAY छत्तीसगढ़ ] / छत्तीसगढ़ में मतदान के ठीक पहले कांग्रेस को एक बड़े वर्ग का समर्थन मिल गया है। सतनामी समाज के गुरु बालदास और उनके पुत्र खुशवंत सहाय आज मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। कांग्रेस में शामिल होते ही गुरु बालदास ने भारतीय जनता पार्टी पर समाज को बांटने का आरोप लगाया, साथ ही सामाजिक भेदभाव और सम्मान ना देने की बात भी कही। दरअसल सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास अपने पुत्र खुशवंत के लिए आरंग विधानसभा सीट से भाजपा से टिकट मांग रहे थे, टिकट के लिए गुरु खुशवंत ने जमकर दावेदारी भी की लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट से दूर रखा।
मंगलवार को प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, भूपेश बघेल, चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव और भुवनेश्वर कलिता की मौजूदगी में सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास और गुरु खुशवंत ने कांग्रेस प्रवेश किया। इस दौरान सतनामी समाज के कई पदाधिकारी व बड़ी संख्या में लोगों ने भी कांग्रेस प्रवेश किया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पतन के लिए गुरुओं ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। अब निश्चित ही कांग्रेस पार्टी भाजपा को परास्त करने में सफल होगी। उन्होंने कहा कि गुरुओं के आने से कांग्रेस पार्टी मजबूत हुई है पहले से ही पार्टी में रुद्र गुरु हैं अब इन गुरुओं के आने से और भी मजबूती मिलेगी।
कांग्रेस प्रवेश के साथ ही धर्मगुरु के बोल बदले नज़र आये, उन्होंने कहा लंबे समय से देख रहे है कि छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा लेकिन जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई है तब से सतनामी समाज की उपेक्षा होने लगी, विकास के काम और सामाजिक भेदभाव की पराकाष्ठा पार हो गई। प्रदेश में बदलाव की लहर दिखाई पड़ रही है।

[TODAY छत्तीसगढ़ ] / विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र नक्सल प्रभावित इलाके में जहां नकलियों ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं वहीँ सुरक्षा बल और पुलिस की सर्चिग भी तेज हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों में पुलिस के सर्च आपरेशन के चलते नक्सलियों से मुठभेड़ भी हुई। चुनाव का विरोध कर रहे नक्सलियों के हर मंसूबे नाकाम करने की कोशिशें जारी हैं। इसी कोशिश का एक बड़ा परिणाम सामने आया है, घनघोर और सबसे दुर्गम इलाका अबूझमाड़ के 62 नक्सलियों ने मंगलवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस आत्मसमर्पण की सबसे अहम बात ये है कि इन 62 नक्सलियों में से 51 नक्सलियों ने हथियार के साथ सरेंडर किया है।
हाल के दिनों में बस्तर में माओवादियों ने जमकर दहशतगर्दी फैलायी है। आईईडी विस्फोट कर जहां कई बड़ी वारदातो को अंजाम दिया गया वहीं कई जगहों पर पर्चे फेंककर चुनाव बहिष्कार की खुली चेतावनी दी गयी है बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा की मौजूदगी में मंगलवार को 62 नक्सलियों ने अपने हथियार छोड़ने की शपथ ली और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का मन बनाया । इधर बस्तर आईजी ने नक्सलियों को मुख्यधारा में जुड़ने पर बेहतर भविष्य के सपने दिखाए तो वहीं नक्सलियों ने बीहड़ों में गुजारे अपने बीते दिनों पर पश्चताप जताया। सामान्य जिंदगी जीने की लालसा लिए पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुलिस के आला अधिकारीयों ने समझाइश देते हुए कहा की वे भटके हुए अपने दूसरे साथियों को भी मुख्यधारा से जोड़ें।
[TODAY छत्तीसगढ़ ] / राज्य के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र से अगवा किये गए दो ग्रामीणों में से एक की हत्या कर दी है। नक्सलियों ह्त्या के बाद ग्रामीण का शव मुख्य मार्ग पर फेंक दिया साथ ही जगह-जगह चुनाव बहिष्कार के पर्चे फेंककर विरोध के स्वर तेज कर दिए हैं। इन इलाकों में आगामी 12 नवम्बर को मतदान होना है। निष्पक्ष और शांति पूर्वक मतदान कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतज़ाम करा लिया है। सुरक्षा बलों की चौकस नज़रों के बीच निर्वाचन का काम सुचारु ढंग से होगा ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। इन तमाम व्यवस्था के बीच दहशतगर्द घटनाओं को अंजाम देने से नहीं चूक रहे।
जैसा की ज्ञात है की दो दिनों पूर्व नक्सलियों ने बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र से दो ग्रामीणों को अगवा कर लिया था, जिनमें से एक ग्रामीण आयतू हेमला पर मुखबिरी का शक होने की वजह से उसकी हत्या कर दी गई। नक्सलियों ने आयतू हेमला के शव को ग्राम बन्देपारा से कुछ दूर ले जाकर मुख्य सडक़ पर फेंक दिया ताकि दहशत फैलाई जा सके। इधर भोपालपटनम क्षेत्र में चुनाव के विरोध में बड़ी संख्या में पर्चे फेंके गए है। नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार का एलान करने के बाद से ही कइयों जगह पर्चे फेंके, कइयों जगह पोस्टर लगाकर विरोध जताया। भोपालपट्नम थाना क्षेत्र के उल्लूर में भी बड़ी संख्या में पर्चा फेंक कर चुनाव व भाजपा का विरोध किया है वहीं सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की फोटो और पोस्टर पर क्रॉस निशान लगाते हुए उन्हें जूतों और चप्पलों से मार भगाने की बातें लिखी हुई है। इतना ही नहीं ग्रामीणों को भी मतदान नहीं करने की चेतावनी दी गई है। हालांकि इन तमाम विरोध और दहशत के माहौल को नज़रअंदाज करते हुए प्रशासन ने चाक-चौबंद इंतज़ाम कर रखे हैं।
देश और दुनिया के इतिहास में 6 नवंबर ...1763: ब्रिटिश फौज ने मीरकासिम को हराकर पटना पर कब्जा किया.
1913: महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीतियों के खिलाफ 'द ग्रेट मार्च' का नेतृत्व किया.
1998: अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने डेट्रॉइन क्षेत्र को 'ऑटोमोबाइल राष्ट्रीय स्मारक क्षेत्र' घोषित किया.
1998: सियाचिन में युद्धविराम का भारत का प्रस्ताव पाकिस्तान को नामंजूर.
1999: ऑस्ट्रेलिया ने ब्रितानी राजतंत्र को नहीं ठुकराने का फैसला किया.
2004: रूस ने क्योटो करार की पुष्टि की.



















