Slider


[TODAY छत्तीसगढ़ ] / छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के लिए दूसरे चरण में 72 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भाजपा के सभी 72 प्रत्याशी 1 नवंबर को एक साथ नामांकन पर्चा भरेंगे। गुरुवार को प्रत्याशियों की हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण बातों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में स्टार प्रचारकों की जरूरतों और कार्यक्रमों के मुताबिक वक्त तय करने को लेकर विचार किया गया। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि आज की बैठक में मिशन 65 को पूरा करने को लेकर चर्चा हुई है। 27 अक्टूबर को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा, वहीं 29 को 18 विधानसभाओं में स्टार प्रचारक और प्रदेश के नेता अलग-अलग विधानसभाओं पर चुनावी सभा लेंगे। 27 से 30 अक्टूबर तक भाजपा का घर- हर घर कार्यक्रम के तहत घरों में भाजपा का झंडा लगाया जायेगा।
जैन ने बताया की एक से चार नवंबर तक प्रथम चरण के चुनाव को लेकर मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया जायेगा। वहीं 4 नवंबर को कमल दीवाली मनाई जाएगी, जिसके तहत घरों में कमल रंगोली बनाई जाएगी। 9 नवंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सभी 72 विधानसभा में होगा। 11 नवम्बर से द्वितीय चरण में एक साथ केंद्र के नेताओं के द्वारा 72 विधानसभा मे चुनाव प्रचार किया जायेगा। प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने बताया कि पहले और दूसरे दोनों चरणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम होंगे।
[TODAY छत्तीसगढ़ ] / छत्तीसगढ़ विधानसभा की सीटों के लिए टिकट बंटवारे के बाद भारतीय जनता पार्टी में जैसे कोहराम सा मचा हुआ है, कहीं कोहराम तो कहीं जमकर घमासान। पार्टी के भीतर सुलगती गुटबाजी टिकट वितरण के बाद खुलकर सामने आ गई है। छत्तीसगढ़ में भाजपा में मचा घमासान फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। पार्टी में कहीं बगावत का शोर है तो कहीं विरोध प्रदर्शन का दौर चल रहा है। छत्तीसगढ़ में अलग-अलग विधानसभा सीटों पर हालात बिल्कुल अलग हो चलें हैं। रायगढ़ विधानसभा से पूर्व विधायक विजय अग्रवाल टिकट नहीं मिलने से काफी नाराज थे, पिछले दिनों उन्होंने कार्यकर्ताओं के हवाले से निर्दलीय चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की थी। विजय अग्रवाल ने पार्टी से कोई संतोषजनक परिणाम नही मिलता देख आखिरकार प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को भेज दिया है।
            यहां ये बताना लाजिमी होगा कि 2003 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर रायगढ़ सीट जीतने वाले विजय अग्रवाल को इस बार पार्टी ने दावेदारों की दौड़ में शामिल रहने के बावजूद बाहर का रास्ता दिखा दिया। रोशन अग्रवाल पर फिर से भरोसा जताने की वजह से विजय अग्रवाल पार्टी से नाराज़ हो गए। उन्होंने पिछले दिनों ही पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ने के संकेत दे दिए थे।  भाजपा में इस नये घमासान के बाद रायगढ़ में भाजपा को बड़ा नुकसान हो सकता है। विजय अग्रवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है, जाहिर है इससे भाजपा को सीधे तौर पर वोटों का नुकसान होंगा। विजय अग्रवाल पिछले कुछ समय से विधानसभा क्षेत्र में काफी सक्रीय दिखाई पड़ रहे हैं। कल तक भाजपा के झंडे के नीचे सक्रिय रहे अब निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपने पक्ष में मतदाताओं को जुटाने की कोशिश करेंगे।
भाजपा के अंदर प्रत्याशियों के विरोध को लेकर मंत्री अमर अग्रवाल ने भी बयान दिया है। मंत्री अग्रवाल ने विरोध के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया है। भाजपा के घोषित प्रत्याशियों की बुलायी बैठक में पहुंचे मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि विरोध करने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं।
साजा से भाजपा प्रत्याशी लाभचंद बाफना के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले बसंत अग्रवाल को पहले ही पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भाजपा ने पिछले दिनों अनुशासनहीनता के मामले में बसंत अग्रवाल को निष्कासित कर दिया, बाफना को टिकट मिलने के बाद बंसल ने भाजपा दफ्तर का घेराव किया था, साथ ही इस बात की चेतावनी दी थी कि अगर भाजपा ने स्थानीय कार्यकर्ता को टिकट नहीं दिया तो भाजपा के कार्यकर्ता अपना इस्तीफा दे देंगे।
[TODAY छत्तीसगढ़ ] /  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में खरसिया से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व आईएएस अफसर ओपी चौधरी के खिलाफ मिली शिकायत पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जांच के बाद स्टीकर लगे हुए शेविंग किट जब्त कर लिए गए हैं। जब्त किये गए शेविंग किट को  जांच टीम ने ग्राम धनागर में जब्त किया है। पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। इस बार वो उनकी सुर्ख़ियों की वजह वो सेविंग किट हैं जिसके ऊपर उनकी तस्वीर और कमल फूल यानी भाजपा का चुनाव चिन्ह लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर भी उनकी वो तस्वीर लगी सेविंग किट काफी चर्चा में रही। कल ही ने TODAY छत्तीसगढ़  ने खबर के जरिये पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी के चुनावी हथकंडों को प्रमुखता से उठाया था। कांग्रेस ने ओपी के द्वारा प्रलोभन के रूप में बाटी जा रही सेविंग कीट के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत की थी।

 [TODAY छत्तीसगढ़ ] / छत्तीसगढ़ राज्य में पहले चरण के निर्वाचन वाली 18 विधानसभा सीटों में बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल 421 में से 231 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं जबकि 190 नामांकन फार्म खारिज कर दिए गए। राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा में 19, डोंगरगढ़ में 11, राजनांदगांव में 40, डोंगरगांव में 14, खुज्जी में 18 और मोहला-मानपुर विधानसभा सीट में 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधिमान्य घोषित किए गए हैं। बस्तर संभाग के कांकेर जिले के अंतागढ़ विधानसभा में 14, भानुप्रतापपुर में 10 और कांकेर विधानसभा में आठ उम्मीदवारों के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं। इसी तरह कोंडागांव जिले के केशकाल विधानसभा में नौ तथा कोंडागांव में पांच उम्मीदवारों के नामांकन विधिमान्य घोषित किए गए हैं। बस्तर के  नारायणपुर जिले के नारायणपुर विधानसभा सीट के लिए आठ उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। बस्तर जिले के बस्तर विधानसभा में 6, जगदलपुर में 25 और चित्रकोट विधानसभा में 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधिमान्य घोषित किए गए हैं।  दंतेवाड़ा जिले के दंतेवाड़ा विधानसभा के लिए 10, बीजापुर जिले के बीजापुर विधानसभा के लिए आठ तथा सुकमा जिले के कोंटा विधानसभा के लिए छह उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।  नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर है। 
आज 25 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, आज के दिन देश और दुनिया में क्या ...
1415 - इंग्लैंड ने उत्तरी फ्रांस में एजिनकोर्ट की लड़ाई जीती।
1812 - युद्ध के दौरान अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर कब्जा कर लिया।
1917 - बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) व्लादिमीर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता हथिया ली।
1924 - भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर 2 साल के लिए जेल भेज दिया।
1951 - भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई।
1962 - अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1964 - अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक ‘विजयंत’ का निर्माण किया गया।
1971 - संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ।
1995 - तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।
2000 - अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस।
2005 - ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली।
2007 - तुर्की के युद्ध विमानों ने उत्तरी इराक के पहाड़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र में भारी बमबारी की। मध्य इण्डोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में माउंट सोपुटान ज्वालामुखी फटा।
2008 - सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सज़ा सुनाई गई।
2009 - बगदाद में बम धमाकों से 155 लोगों की मौत तथा 721 घायल।
2012 - क्यूबा और हैती में ‘सैंडी’ तूफान से 65 लोगों की मौत तथा आठ करोड़ डाॅलर का नुकसान हुआ।
2013 - नाइजीरिया में सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हराम के 74 आतंकवादियों को मार गिराया।
0 आज जिन्होंने जन्म लिया ... 
1800 - लॉर्ड मैकाले - प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवि, निबन्धकार, इतिहासकार तथा राजनीतिज्ञ थे।
1896 - मुकुंदी लाल श्रीवास्तव - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा लेखक।
1938 - मृदुला गर्ग- प्रसिद्ध लेखिका।
1912 - मदुराई मणि अय्यर - कर्नाटक संगीत के गायक थे।
1881 - पाब्लो पिकासो - स्पेन के ख्यातिप्राप्त चित्रकार थे।
0 आज जिनका निधन हुआ ... 
1296 - संत ज्ञानेश्वर।
2005 - निर्मल वर्मा- साहित्यकार
1980 - साहिर लुधियानवी, भारतीय गीतकार और कवि
1990 - कैप्टन संगमा मेघालय के पहले मुख्यमंत्री।
2012 -जसपाल भट्टी, प्रसिद्ध हास्य अभिनेता
2003 - पाण्डुरंग शास्त्री अठावले - प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com