Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

पूर्व सांसद सुनील सोनी होंगे रायपुर दक्षिण से भाजपा के उम्मीदवार

 रायपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /  भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव / उप चुनाव 2024 के लिए आज उम्मीदवारों की एक सूची जारी की जिसमें छत्तीसगढ़ की एक मात्र सीट रायपुर दक्षिण सीट के लिए उप चुनाव होना है उसके प्रत्‍याशी के नाम की घोषणा कर दी गयी है। रायपुर के पूर्व सांसद सुनील सोनी को भाजपा ने प्रत्‍याशी बनाया है।

बता दें कि 2019 में रायपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए सुनील सोनी की टिकट 2024 में काट दी गई थी। सोनी के स्‍थान पर रायपुर दक्षिण सीट से विधायक रहे बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया गया था। बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद रायपुर दक्षिण की सीट रिक्त थी। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा