[TODAY छत्तीसगढ़ ] / छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है, एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते राजनैतिक दल खासकर भाजपा को इस बार बस्तर से काफी उम्मीदे हैं। शुक्रवार को जगदलपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अंदाज और तेवर से खूब तालियां बटोरी। उन्होंने एक तरफ कांग्रेस को विकास विरोधी बताया तो दूसरी तरफ आदिवासी बहनों से भाईदूज पर भाजपा को जितवाने की अपील के जरिये पक्ष में मतदान करने की गुहार लगाई। नरेंद्र मोदी ने कहा देश का कोई भी प्रधानमंत्री इतने बार बस्तर नहीं आया जितना मैं आया हूँ, कभी खाली हाथ नहीं आया। जब भी आया कुछ ना कुछ देकर गया हूँ आज खाली हाथ नहीं जाऊंगा, भाईदूज पर आप सभी से भाजपा के लिए वोट मांग रहा हूँ। अब तय आपको करना है की आप विकास रोकने वाली सरकार बनाना चाहते हैं या विकास के जरिये आपको मुख्यधारा से जोड़ने वाली सरकार।
शुक्रवार को जगदलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने चुनावी सभा में कांग्रेस के बयानों पर जमकर पलटवार किया, नक्सली मुद्दा हो या फिर विकास विरोधी बातें। पिछले दिनों दूरदर्शन के कैमरामैन अच्युतानंद साहू और जवानों की शहादत पर दुख जताते हुए कहा कि “जो निर्दोष को मारे, कांग्रेस उसे क्रांतिकारी कहती है, क्या निर्दोषों को मारने वाले क्रांतिकारी होते हैं। उन्होंने कहा की देश ऐसे लोगों को माफ़ नहीं करेगा। नक्सल मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अर्बन नक्सलियों के पक्ष में खड़ी होती है, नक्सलवाद का मुद्दा बनाकर कांग्रेस वोटों कि राजनीती करते है, हमारी सरकार बनने के बाद यहां विकास हुआ है, नक्सल गतिविधियां कम हुई है, नक्सली आत्म समर्पण कर रहे है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अर्बन माओवादी एयरकंडीशिनर रूम में रहते हैं, उनके बच्चे अच्छे से और साफ सुथरे रहते हैं, लेकिन रिमोट कंट्रोल से जंगलों में माओवाद को संचालित करते है | जगदलपुर में अपने उद्बोधन की शुरुवात गोड़ी भाषा में करते हुए नरेंद्र मोदी ने राफेल मुद्दे पर कांग्रेस के बयान और आरोपों को झूठा बताया।
[TODAY छत्तीसगढ़ ] / चांपा [जांजगीर] के सदर बाजार में शुक्रवार की सुबह एक मिठाई दुकान में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई । आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, सुचना पर दमकल और पुलिस की टीम पहुंची। हालांकि दमकल पहुँचने तक आस-पास की दुकानों में भी आग की वजह से आशिक नुक्सान हुआ है। जानकारी के मुताबिक चांपा के सदर बाजार में अनमोल स्वीट में अचानक गैस सिलेंडर फट गया जिसके चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। आगजनी की घटना में किसी के भी हताहत होने की सुचना नहीं है।
देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कई घटनाएं हुईं, जिनमें ये प्रमुख हैं.> 1236 - मुग़ल शासक रुकनुद्दीन फिरोज शाह की हत्या।
> 1580 - स्पेन की सेना ने आयरलैंड पर हमला किया।
> 1729 - ब्रिटेन, फ़्राँस और स्पेन ने सेवाइल की सन्धि पर हस्ताक्षर कर दो वर्षों से चल रहे आंग्ल-स्पेनी युद्ध को समाप्त किया।
> 1794 - रुसी सेनाओं ने पोलैंड की राजधानी वारसा पर कब्जा किया।
> 1887 - अमेरिका को पर्ल हार्बर हवाई के अधिकार मिले।
> 1917 - बोल्शेविक रूस की अस्थायी सरकार में जोसेफ स्टेलिन का प्रवेश।
> 1918 - जर्मनी एवं बोल्शेविक रूस के बीच ब्रेस्ट-लितोस्क की संधि; येरुशलम पर ब्रिटेन का अधिकार; एकेटरिंगबर्ग में जार, जारीना एवं उनके बच्चों को फाँसी; जर्मन क्रांति; सम्राट विलियम द्वितीय द्वारा देश-त्याग; जर्मन गणतंत्र की उद्घोषणा।
> 1937 - जापानी सेना ने चीन के शंघाई शहर पर कब्जा किया।
> 1948 - जूनागढ़ रियासत का भारत में विलय।
> 1949 - कोस्टारिका में संविधान को अंगीकार किया गया।
> 1953 - कंबोडिया को फ्रांस से आजादी मिली।
> 1962 - अमेरिका ने नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया।
> 1985 - एंटोली कारपोव को हरा कर सोवियत रूस के 22 वर्षीय गैरी कास्पारोव दुनिया के सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैम्पियन बने।
> 1989 - ब्रिटेन में मृत्यु-दण्ड की सज़ा पर पूरी तरह से रोक लगाई गई।
> 2000 - उत्तर प्रदेश से विभाजित कर उत्तराखंड को एक नया राज्य बनाया गया।
> 2000 - उत्तराखंड भारत गणराज्य के 27 वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया।
> 2001 - एलाएंस की सेना मजार-ए-शरीफ़ में घुसी।
> 2005 - फ़्रांस में आपातकाल घोषित। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने स्पष्ट किया कि ईराक में बहुराष्ट्रीय फ़ौजें 2006 तक बनी रहेंगी।
> 2005 - जॉर्डन के तीन होटलों पर हुए आत्मघाती हमले में 60 से ज्यादा लोग मारे गए।
> 2008 - जम्मू-कश्मीर आवामी लीग नेशनल कांफ्रेंस ने विधान सभा चुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।