Slider

आज 11 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –
1752 में अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली अग्नि बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई।
1784 में मैसूर और ब्रिटेन के शासक टीपू सुल्तान के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर  हुए।
1814 में प्लेटबर्ग की लड़ाई में अमेरिकन्स ने अंग्रेजों को  हराया।
1833 में इंग्लैंड से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी-ऑफ-द-लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक सागर में डूबने से 215 लोगों की मौत हुई।
1857 को दिल्ली में सिपाही विद्रोह भड़का।
स्वतंत्रता संग्राम के पहले युद्ध के दौरान भारतीय सिपाहियों ने अंग्रेजों के अधिकारियों से दिल्ली पर 1857 में कब्जा कर लिया।
1922 में रेडियो स्टेशन केजीयू का हवाई में प्रसारण शुरू हुआ।
1924 में गॉटलीव डेमलर और कार्ल बेंज के स्वामित्व वाली कंपनियों का विलय कर मर्सिडीज बेंज कंपनी  बनाई गई।
1951 में राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने  नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया।
 1955 में इजरायल ने गाजा पर हमला किया।
1960 में पहली गर्भनिरोधक गोली बाजार उपलब्ध कराई गई।
1965 में बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से 17 हजार लोगों की मौत  हुई।
1985 में इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड सिटी फुटबाल मैदान में  आग लगने से 40 की मौत हुई और 150 घायल हुए।
 1988 में फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1985 को ब्रिटेन के ब्रैडफ़र्ड सिटी फुटबॉल स्टेडियम में  एक मैच के दौरान लगी आग में 52 लोग मारे गए।
1995 में अमेरिका के न्यूयॉर्क में 170 से अधिक देशों ने परमाणु अप्रसार संधि का विस्तार करने का फैसला  किया।
1998 में यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का  बना।
1998 में भारत ने राजस्थान के पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण  किये।
2000 में जनसंख्या घड़ी के मुताबिक  भारत की जनसंख्या एक अरब पहुंची।
 2001 में संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली को भारत का समर्थन, अमेरिकी संसद ने संयुक्त राष्ट्र की देय राशि रोकी।
2002 को बांग्लादेश में  नौका दुर्घटना में 378 लोग मरे।
 2005 में  बगलिहार परियोजना पर भारत-पाक मतभेदों को निपटाने हेतु विश्व बैंक ने तटस्थ विशेषज्ञ नियुक्त किया।
2007 में इस्रायल ने हमास से जुड़ी रिफ़ॉर्म एवं चेंज पार्टी को गैर-क़ानूनी  घोषित किया।
2008 में दक्षिणी वजीरिस्तान में नाटो सेना ने हमला किया। न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला जिनेटिकली माडिफ़ाइड मानव भ्रूण  तैयार किया।
2010 में भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश एसएच कपाड़िया को  राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 38वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। वे इस पद पर 29 सितंबर 2012 तक रहेंगे।
2010 में भारतीय सर्वोच्च न्यायालय की संवैधानिक खंड़पीठ ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय में कहा कि पंचायत और स्थानीय चुनाव में राज्य सरकार को आरक्षण देने का अधिकार है।
2010 में ब्रिटेन में कंजरवेटिव पार्टी के नेता डेविड कैमेरून के नेतृत्व में बनने वाली नई गठबंधन सरकार लिबरल डेमोक्रेट नेता निक क्लेग उप प्रधानमंत्री पद का दायित्व संभालेंगे।
 2011 में  भारत और पाकिस्तान ने लाहौर और अमृतसर के बीच बस सेवा शुरू करने के लिए सहमति बनी।
2013 को तुर्की के रेहानली क्षेत्र में  दो कार बम धमाके में 43 लोगों की मौत।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com