Slider

आज 12 जनवरी के महत्वपूर्ण घटनाक्रम जो इतिहास के पन्ने में दर्ज हैं -
1708 में छत्रपति शाहू जी को मराठा शासक का ताज पहनाया गया।
1757 में ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंदेल प्रांत को  पुर्तग़ाल से अपने कब्जे में लिया।
1866 में लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी का गठन हुआ।
1908 में पेरिस स्थित एफिल टॉवर से  पहली बार लंबी दूरी का वायरलेस संदेश भेजा गया।
1924 में गोपीनाथ साहा की कोलकाता के पुलिस आयुक्त चार्ल्स ऑगस्टस टेगार्ट समझकर  ग़लती से एक आदमी ने हत्या कर दी। इसके बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया गया।
1934 में भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी सूर्य सेन को चटगांव में फांसी दी गयी। उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया।
1948 में महात्मा गांधी ने अपना अंतिम भाषण दिया और सांप्रदायिक हिंसा के विरुद्ध अनशन में बैठने का फैसला किया।
1950 में स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 12 जनवरी को ही ‘संयुक्त प्रांत’ का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया।
1964 में भारत के पूर्व गेंदबाज बापू नाडकर्णी ने  मद्रास में इंग्लैंड के साथ पहले टेस्ट में लगातार 21 ओवर मेडन फेंके। छह गेदों के ओवर के इतिहास में यह अब तक रिकॉर्ड है।
1964 में जांजीबार विद्रोहियों ने क्रांति की शुरुआत और गणतंत्र की घोषणा की।
1984 से स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर  हर वर्ष देश में इस दिवस को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाने की घोषणा की गयी।
 1990 में रोमानिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया।
1991 में अमरीकी संसद ने  कुवैत में इराक के खिलाफ सैनिक कार्रवाई की मंजूरी दी।
1998 में यूरोप के 19 देश मानव क्लोनिंग पर प्रतिबंधित लगाने पर  सहमत हुए।
2001 में भारत का  इंडोनेशिया-रूस-चीन संधि से इंकार, नैफ नदी पर बांध निर्माण योजना के कारण बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर तनाव के बाद सेनाएँ तैनात।
2003 में भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद  संसद की अध्यक्ष बनीं।
2004 में दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, “आरएमएस क्वीन मैरी 2” ने  अपनी पहली यात्रा की शुरूआत की।
2005 में टेम्पल-1 कॉमेट (धूमकेतु) पर उतरने के उद्देश्य से डेल्टा द्वितीय रॉकेट से ‘डीप इम्पैक्ट’ अंतरिक्ष यान का  प्रक्षेपण किया।
2006 में भारत और चीन ने हाइड्रोकार्बन पर एक महत्त्वपूर्ण सहमति पत्र पर  हस्ताक्षर किए।
2007 में आयी आमिर खान की फ़िल्म ‘रंग दे बसन्ती’ बाफ़्टा के लिए नामांकित।
2008 में कोलकाता में आग से 2500 दुकानें जल कर खाक हुई।
2009 में प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने।
2009 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. जयन्त कुमार ने  दुनिया का सबसे पुराना उल्का पिंड क्रेटर खोजा।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com